Zee Entertainment का शेयर 4% तक लुढ़का, वॉरंट इश्यू की घोषणा के बाद बिकवाली

Zee Entertainment Enterprises Share Price: हर वॉरंट को कंपनी के 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 1 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर में बदला या एक्सचेंज किया जा सकेगा। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 3.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 12:45 PM
Zee Entertainment के इस इश्यू मे तहत कुल 31,43,51,80,938 करोड़ रुपये तक के वॉरंट जारी किए जाएंगे।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयरहोल्डर 2 जुलाई को घाटा झेल रहे हैं। दिन में शेयर में 4.5 प्रतिशत ​तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 103.50 रुपये के लो तक गया। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि कंपनी के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप की कंपनी 'सनब्राइट मॉरीशस इनवेस्टमेंट्स' को 24,94,85,563 तक फुली कनवर्टिबल वॉरंट जारी करने की मंजूरी दी है। ये वॉरंट प्रेफरेंशियल बेसिस पर जारी किए जाएंगे।

हर वॉरंट की कीमत 126 रुपये तय की गई है। इस तरह कुल 31,43,51,80,938 करोड़ रुपये तक के वॉरंट जारी किए जाएंगे। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, हर वॉरंट को कंपनी के 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 1 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर में बदला या एक्सचेंज किया जा सकेगा। वॉरंट होल्डर्स को वॉरंट अलॉटमेंट की तारीख से अधिकतम 18 महीनों के अंदर, एक या ज्यादा किश्तों में वॉरंट को कनवर्ट करने का अधिकार मिलेगा।

इसके लिए हर वॉरंट पर 94.5 रुपये का वॉरंट एक्सरसाइज प्राइस देना होगा। यह ​प्रेफरेंशियल इश्यू रेगुलेटरी/कानूनी/सरकारी अधिकारियों की मंजूरी या अन्य जरूरी मंजूरियों और कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन होगा।


Zee Entertainment का शेयर 3 महीनों में 40 प्रतिशत मजबूत

Zee Entertainment Enterprises का मार्केट कैप 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। 3 महीनों में कीमत 40 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है। वहीं एक महीने में भाव लगभग 11 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 3.99 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

IT Stocks के दम पर Sensex में 500 अंकों का उछाल, 5 वजहों से Nifty भी 24150 के पार

मार्च तिमाही में ZEEL के घाटे में गिरावट

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा कम होकर 103.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले घाटा 188.4 करोड़ रुपये रहा था। कुल इनकम सालाना आधार पर 5.36 प्रतिशत घटकर 2,101.1 करोड़ रुपये रही। खर्च 2,341.8 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए, जो मार्च 2025 तिमाही में 1,958.4 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान ZEEL का शुद्ध मुनाफा 60 प्रतिशत घटकर 271.3 करोड़ रुपये रहा। इनकम 8,245 रुपये पर लगभग फ्लैट रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।