Dividend Stocks: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए नवंबर में डिविडेंड कमाई का मौका है। इस महीने 12 कंपनियों ने ₹5 से ज्यादा प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इनमें Infosys, Coal India, Hindustan Unilever, Colgate Palmolive और Sanofi India जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है।
Infosys से Coal India तक डिविडेंड का मौका
नवंबर में सबसे ज्यादा डिविडेंड Sanofi India देने जा रही है। कंपनी ने प्रति शेयर ₹75 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 नवंबर तय की गई है।
वहीं, Infosys अपने शेयरधारकों को ₹26 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। इसकी रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर है। Colgate Palmolive ने ₹24 प्रति शेयर और Hindustan Unilever ने ₹19 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है। Hindustan Unilever की रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर है।
सरकारी कंपनी Coal India भी निवेशकों को ₹10.25 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। इसके लिए 4 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसके अलावा CARE Ratings ₹10 और Navin Fluorine International ₹8 प्रति शेयर डिविडेंड देगी।
नवंबर में डिविडेंड देने वाली कंपनियों की लिस्ट
नवंबर में स्टॉक स्प्लिट, शेयर बायबैक और राइट्स इश्यू
नवंबर में तीन कंपनियों के शेयरों का स्टॉक स्प्लिट होगा। Gujarat Natural Resources के शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 से घटकर ₹1 हो जाएगी। वहीं, Knowledge Marine & Engineering Works के शेयरों की फेस वैल्यू ₹5 से घटकर ₹1 और Interarch Building Solutions की ₹10 से घटकर ₹2 होगी।
इसके अलावा, FDC और Medi Assist Healthcare Services ने शेयर बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। FDC की रिकॉर्ड डेट 13 नवंबर और Medi Assist की 20 नवंबर है। वहीं, Crescentis Capital, Suvidhaa Infoserve और Kanel Industries ने राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित की है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।