Get App

Dividend Stocks: दो कंपनियों के मुनाफे में तगड़ा उछाल, ₹35 तक का देंगी डिविडेंड; फोकस में रहेगा स्टॉक

Dividend Stocks: ऑटो कंपोनेंट और स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की दो कंपनियों के मुनाफे में तेज बढ़त दिखी है। दोनों कंपनियों ने मजबूत नतीजों के साथ ₹35 तक के डिविडेंड का एलान किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 8:46 PM
Dividend Stocks: दो कंपनियों के मुनाफे में तगड़ा उछाल, ₹35 तक का देंगी डिविडेंड; फोकस में रहेगा स्टॉक
Schaeffler के बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है।

Dividend Stocks: दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद ऑटो कंपोनेंट और स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर के दो शेयरों पर बाजार की खास नजर रहेगी। Schaeffler India और Elantas Beck India ने मजबूत कमाई के साथ डिविडेंड का भी एलान किया है। दोनों कंपनियों में मुनाफा और ऑपरेटिंग प्रदर्शन बेहतर रहा है। नतीजों के बाद शेयरों में हलचल तेज हो सकती है। निवेशकों के लिए ये स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में एक्शन दिखा सकते हैं।

Schaeffler India

मोबिलिटी टेक कंपनी Schaeffler India Ltd ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35.9 प्रतिशत बढ़कर 322.3 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू भी 27.5 प्रतिशत बढ़कर 2,724 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। EBITDA 30.8 प्रतिशत बढ़कर 484.5 करोड़ रुपये पहुंचा और मार्जिन 17.8 प्रतिशत रहा।

Schaeffler के बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए है। शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद AGM की तारीख से 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा। 24 फरवरी को शेयर 3.33 प्रतिशत चढ़कर 4,081.20 रुपये पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें