Dividend Stocks: स्मॉलकैप कैटेगरी में आने वाली कंपनी ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड (Automotive Axles) ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले अपने हर शेयर पर 30.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड फेसवैल्यू पर करीब 305% की दर को दिखाता है।
कंपनी ने शेयर बाजरों को भेजी एक सूचना में बताया, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर 30.50 रुपये प्रति शेयर (305%) का फाइनल डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। यह फैसला आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।"
दमदार रिटर्न और शेयर प्रदर्शन
ऑटोमोटिव एक्सल्स के शेयर ने पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को 264.35% का दमदार रिटर्न दिया है, जो निवेशकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। हालांकि इस साल अब तक कंपनी के शेयरों का रिटर्न महज 6.42 फीसदी रहा है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 1899.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद भाव 1866.10 से रुपये से करीब 1.78% अधिक है।
कंपनी का मार्केट कैप और कारोबार
यह कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट्स सेगमेंट में कारोबार करती है। बीएसई के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल लगभग 2,869.92 करोड़ रुपये है।
डिविडेंड देने की पुरानी परंपरा
कंपनी पिछले कई सालों से अपने निवेशकों को नियमित रूप से डिविडेंड दे रही है। साल 2023 और 2024 में कंपनी ने 32 रुपये का डिविडेंड दिया था। जबकि 2022 में 15 रुपये और 2021 में 4.50 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।