Get App

Dividend Stocks: हर शेयर पर 30.5 रुपये का डिविडेंड देगी यह स्मॉलकैप कंपनी, 5 अगस्त है रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: स्मॉलकैप कैटेगरी में आने वाली कंपनी ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड (Automotive Axles) ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले अपने हर शेयर पर 30.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड फेसवैल्यू पर करीब 305% की दर को दिखाता है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 4:00 PM
Dividend Stocks: हर शेयर पर 30.5 रुपये का डिविडेंड देगी यह स्मॉलकैप कंपनी, 5 अगस्त है रिकॉर्ड डेट
Dividend Stocks: डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार 5 अगस्त 2025 तय की गई है

Dividend Stocks: स्मॉलकैप कैटेगरी में आने वाली कंपनी ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड (Automotive Axles) ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले अपने हर शेयर पर 30.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड फेसवैल्यू पर करीब 305% की दर को दिखाता है।

कंपनी ने शेयर बाजरों को भेजी एक सूचना में बताया, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर 30.50 रुपये प्रति शेयर (305%) का फाइनल डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। यह फैसला आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।"

रिकॉर्ड डेट 5 अगस्त तय

कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार 5 अगस्त 2025 तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड के गोग्य होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें