Credit Cards

Dividend Stocks : ये 27 कंपनियां देंगी डिविडेंड का तोहफा, इसी हफ्ते हो जाएंगे एक्स-डिविडेंड, चेक करें लिस्ट

यहां हम आपको उन कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। इन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं। इन कंपनियों में टाटा पावर, एशियन पेंट्स, HDFC AMC, इंडियन होटल्स समेत 27 स्टॉक शामिल हैं

अपडेटेड Jun 04, 2023 पर 9:56 PM
Story continues below Advertisement
यहां हम आपको उन कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है।

Dividend Stocks : अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो डिविडेंड के बारे में जानते होंगे। यहां हम आपको उन कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। इन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं। इन कंपनियों में टाटा पावर, एशियन पेंट्स, HDFC AMC, इंडियन होटल्स समेत 27 स्टॉक शामिल हैं। बता दें कि एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख है जिसके बाद शेयर खरीदने पर निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। यानी इस दिन शेयर बिना डिविडेंड लाभ के कारोबार करना शुरू करते हैं।

आमतौर पर कस्टमर्स को रिकॉर्ड डेट या इससे एक या दो दिन पहले शेयर खरीदना होता है। तभी उसका नाम रिकॉर्ड डेट के दिन योग्य शेयरधारकों की लिस्ट में आता है। यहां हमने उन शेयरों की लिस्ट दी है, जो अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं।

5 जून


Shyam Metalics and Energy Ltd : कंपनी ने 1.8 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 5 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। यह 5 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा।

SKM Egg Products Export (India) Ltd : कंपनी ने 2 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 5 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। यह 5 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा।

6 जून

नेल्को लिमिटेड: कंपनी ने 2 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। स्टॉक 6 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा।

प्राइम सिक्योरिटीज: कंपनी ने 2 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। स्टॉक 6 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

7 जून

Marksans Pharma : कंपनी ने 0.50 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 7 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। स्टॉक 7 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

Optiemus Infracom : कंपनी ने 1.5 रुपये का लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने 7 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। यह 7 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा।

Seshasayee Paper & Board : कंपनी ने 0.50 रुपये का लाभांश घोषित किया है। स्टॉक 7 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

टाटा पावर लिमिटेड: कंपनी ने 2 रुपये का लाभांश घोषित किया है। स्टॉक 7 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

यूनिपार्ट्स इंडिया लिमिटेड : कंपनी ने ₹6 का लाभांश घोषित किया है। 7 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया गया है। यह 7 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा।

8 जून

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड: कंपनी ने 0.75 रुपये का लाभांश घोषित किया है। स्टॉक 8 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

पोन्नी शुगर्स (इरोड) लिमिटेड: कंपनी ने 6.5 रुपये का लाभांश घोषित किया है। स्टॉक 8 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

QGO फाइनेंस लिमिटेड: कंपनी ने ₹0.10 का लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट के रूप में 8 जून 2023 तय किया है। स्टॉक 8 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

9 जून

एशियन पेंट्स : कंपनी ने ₹21.25 का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर लिमिटेड : कंपनी ने ₹14 का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

कैपलिन प्वाइंट लेबोरेटरीज लिमिटेड : कंपनी ने ₹2 का लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

सिग्निटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड: कंपनी ने ₹3 का लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड: कंपनी ने ₹7 का अंतिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

एलकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड: कंपनी ने ₹7 का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

एल्प्रो इंटरनेशनल लिमिटेड: कंपनी ने ₹0.23 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड: कंपनी ने ₹48 का डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड: कंपनी ने 0.25 रुपये का लाभांश घोषित किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड: कंपनी ने ₹1 का लाभांश घोषित किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

नेशनल फर्टिलाइजर्स : कंपनी ने ₹1.53 का लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

NRB बियरिंग्स लिमिटेड: कंपनी ने ₹4.1 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने 9 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड: कंपनी ने ₹8 का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

वोल्टास लिमिटेड: कंपनी ने ₹4.25 का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। स्टॉक 9 जून 2023 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।