Hawkins के शेयरहोल्डर रहें तैयार, मिलने वाला है ₹140 का अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड; 22 जुलाई रिकॉर्ड डेट

Hawkins Cookers Dividend: प्रेशर कुकर बनाने वाली कंपनियों में हॉकिन्स एक जाना-माना नाम है। यह 1959 से बिजनेस कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह भारत के प्रेशर कुकर मार्केट में लीडर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 130 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था

अपडेटेड Jul 11, 2026 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह Hawkins की ओर से दिया गया अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड अमाउंट है।

हॉकिन्स कुकर्स लिमिटेड वित्त वर्ष 2026 के लिए 140 रुपये प्रति शेयर का तगड़ा फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 जुलाई है। इस तारीख से एक दिन पहले मार्केट क्लोजिंग तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

इस डिविडेंड का ऐलान मई महीने में हुआ था। यह हॉकिन्स की ओर से दिया गया अब तक का सबसे ज्यादा डिविडेंड अमाउंट है। इस पर 29 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। डिविडेंड का पेमेंट 28 अगस्त 2026 तक कर दिया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 130 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। यह साल 2004 से लगातार डिविडेंड बांट रही है।

प्रेशर कुकर बनाने वाली कंपनियों में हॉकिन्स एक जाना-माना नाम है। यह 1959 से बिजनेस कर रही है। इसकी वेबसाइट के मुताबिक, इसके 2 ऑफिस, 4 फैक्ट्री हैं, जिनमें लगभग 700 लोग काम करते हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत के प्रेशर कुकर मार्केट में लीडर है। कंपनी अपने सभी तरह के प्रेशर कुकर्स पर 5 साल की गारंटी देती है। यह 1974 से अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी कर रही है। हॉकिन्स के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में अब प्रेशर कुकर के अलावा फ्राइंग पैन, तवा, कढ़ाही, हांडी और बोल्स, नॉन स्टिक कुकवेयर, गैस चूल्हा, इंडक्शन कुकटॉप, इलेक्ट्रिक केटल भी शामिल हैं।


Hawkins Cookers शेयर एक महीने में 15 प्रतिशत मजबूत

हॉकिन्स कुकर्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 8849 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 56.03 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की कीमत एक महीने में 15 प्रतिशत चढ़ी है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 9,900 रुपये और एडजस्टेड लो 7,025.85 रुपये है।

JSW Energy की सब्सिडियरी को मिले ₹444 करोड़ के ऑर्डर, सोमवार को शेयर में दिख सकती है अच्छी तेजी

कंपनी की वित्तीय सेहत

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में हॉकिन्स का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 365.43 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 39.77 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,252.93 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 131.19 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे 29 जुलाई को जारी करेगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।