JSW एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार, 13 जुलाई को अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह है एक नया डेवलपमेंट। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि JSW एनर्जी PSP इलेवन लिमिटेड (JEPEL) को बॉन्डाडा रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से ₹443.74 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। JEPEL, JSW एनर्जी के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली स्टेप डाउन सब्सिडियरी है। वहीं बॉन्डाडा रिन्यूएबल एनर्जी, बॉन्डाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड की सब्सिडियरी है।
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, ये ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कनवर्जन सिस्टम (PCS) सॉल्यूशंस की सप्लाई के लिए हैं। इस ऑर्डर में 200 MW/400 MWh का BESS शामिल है। JEPEL का पुणे में 5 GWh सालाना क्षमता वाला बैटरी असेंबली प्लांट है।
JSW एनर्जी की मौजूदा लॉक्ड-इन जनरेशन कैपेसिटी 32.1 गीगावाट (GW) है, जिसमें से 14.53 GW चालू है, 13 GW निर्माणाधीन है और 4.6 GW पाइपलाइन में है। इसकी लॉक्ड-इन एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी 29.6 GWh (gigawatt-hour) है, जिसमें से 26.4 GWh पंप-हाइड्रो स्टोरेज और 3.2 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 30 GW जनरेशन कैपेसिटी और 40 GWh एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी हासिल करना है।
JSW Energy का शेयर 3 महीनों में 13 प्रतिशत मजबूत
JSW Energy का शेयर शुक्रवार, 10 जुलाई को बीएसई पर 553.30 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत 3 महीनों में 13 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में 25 मई 2026 तक प्रमोटर्स के पास 66.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
JSW Energy ने अप्रैल 2026 से 1,081 MW (मेगावाट) की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी चालू की है, जिससे उसकी कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 14,535 MW हो गई है। नई चालू की गई क्षमता में 442 MW सोलर, 108 MW विंड, 381 MW हाइब्रिड और 150 MW हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट शामिल हैं। क्षमता में बढ़ोतरी के बाद JSW एनर्जी की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी में रिन्यूएबल एनर्जी का हिस्सा 61% हो गया है। इसके रिन्यूएबल पोर्टफोलियो में 3,764 MW विंड, 2,500 MW सोलर, 832 MW हाइब्रिड और 1,781 MW हाइड्रो एसेट्स शामिल हैं। कंपनी का थर्मल पावर पोर्टफोलियो 5,658 MW का है, जिससे इसकी कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 14,535 MW हो गई है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।