Bank Holiday: नवंबर के पहले हफ्ते में इस दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday: कल यानी सोमवार, 2 नवंबर को एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले ये जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में कल बंद रहेंगे बैंक

अपडेटेड Nov 01, 2026 पर 6:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार 2 नवंबर को देश के एक राज्य में बैंक बंद रहने वाला हैं

Bank Holiday: अगर नवंबर के महीने में आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे पहले ही खत्म कर लें। क्योकि त्यौहारों के सीजन में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, सोमवार 2 नवंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले ये जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। ये बात ध्यान देने वाली है कि हर शहर में बैंक की छुट्टी अलग-अलग दिन होगी। आइए जानते हैं कल किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

सोमवार को कहां पर बंद रहेंगे बैंक

सोमवार 2 नवंबर को देश के एक राज्यों में बैंक बंद रहने वाला हैं। नॉन्गक्रेम डांस के चलते शिलांग में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। शिलांग को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में बैंक नॉर्मल रूप से खुले रहेंगे। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 3 से 7 नवंबर तक बैंक खुले रहेंगे और इन दिनों कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है। इन दिनों ग्राहक बैंक की शाखाओं में जाकर कोई काम नहीं करवा सकेंगे। वहीं, 8 नवंबर, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।


ऑनलाइन बैंकिंग जारी रहेगी

RBI के नियमों के अनुसार, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक तय छुट्टियों के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों पर भी बैंक की छुट्टी हो सकती है। RBI हर साल बैंक की छुट्टियों की सूची जारी करता है। इसलिए 2026 में आपके शहर में बैंक किस दिन बंद रहेंगे, इसकी सही जानकारी के लिए नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं। बैंक बंद रहने के दौरान बैंक की शाखाओं में कोई काम नहीं होगा, लेकिन ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सुविधाएं मिलती रहेंगी। यानी छुट्टी के दिन भी लोग घर बैठे पैसों से जुड़े कई काम कर सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।