Dividend Stocks : अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो डिविडेंड के बारे में जानते होंगे। यहां हम आपको उन कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। इन कंपनियों के शेयर अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं। इन कंपनियों में टाटा पावर, एशियन पेंट्स, HDFC AMC, इंडियन होटल्स समेत 27 स्टॉक शामिल हैं। बता दें कि एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख है जिसके बाद शेयर खरीदने पर निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। यानी इस दिन शेयर बिना डिविडेंड लाभ के कारोबार करना शुरू करते हैं।
