Dividend Socks: अगले हफ्ते डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, बोनस इश्यू की भरमार; इन 10 कंपनियों में दिखेगा कॉर्पोरेट एक्शन

Dividend Socks: अगले हफ्ते शेयर बाजार में डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की भरमार रहेगी। Bank of Maharashtra, Angel One और Havells India जैसे 10 स्टॉक्स कॉरपोरेट एक्शन के चलते फोकस में रहेंगे। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 2:34 PM
Story continues below Advertisement
फिनटेक और ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन बुधवार, 21 जनवरी को एक्स-डिविडेंड होगी।

Dividend Socks: 20 से 23 जनवरी 2026 के बीच शेयर बाजार में कई बड़ी और जानी-पहचानी कंपनियों के स्टॉक्स ex-dividend, स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू जैसे अहम कॉरपोरेट एक्शंस के चलते फोकस में रहने वाले हैं। इस दौरान बैंकिंग, PSU, फिनटेक, म्यूचुअल फंड, मीडिया और कंज्यूमर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की खास दिलचस्पी रह सकती है।

Bank of Maharashtra

डिविडेंड की शुरुआत मंगलवार, 20 जनवरी से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ होगी। सरकारी बैंक FY26 के लिए ₹1 प्रति शेयर (₹10 फेस वैल्यू) का अंतरिम डिविडेंड दे रहा है। कंपनी ने इसी दिन को रिकॉर्ड डेट तय किया है, यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।


NLC India

नवरत्न PSU एनएलसी इंडिया के स्टॉक्स भी 20 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। ट्रेडिंग हॉलिडे की वजह से कंपनी को रिकॉर्ड डेट में बदलाव करना पड़ा था। अब योग्य शेयरहोल्डर्स को ₹3.60 प्रति शेयर (₹10 फेस वैल्यू) का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा।

Angel One

फिनटेक और ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन बुधवार, 21 जनवरी को एक्स-डिविडेंड होगी। कंपनी ने ₹23 प्रति शेयर (₹10 फेस वैल्यू) का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 21 जनवरी रखी गई है और डिविडेंड का भुगतान 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

ICICI Prudential AMC

इसी दिन ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी भी एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने ₹14.85 प्रति शेयर (₹1 फेस वैल्यू) का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। 21 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

Cian Healthcare

Cian Healthcare के शेयरों में बुधवार को रेजोल्यूशन प्लान से जुड़ा कॉरपोरेट एक्शन देखने को मिलेगा। इस दिन कंपनी के शेयरों में सस्पेंशन लागू रहेगा। इसका मतलब है कि बुधवार को रेजोल्यूशन प्लान से जुड़ी प्रक्रिया के चलते निवेशक शेयर न खरीद सकेंगे और न बेच सकेंगे।

D B Corp

मीडिया कंपनी डी.बी. कॉर्प गुरुवार, 22 जनवरी को ₹2 प्रति शेयर (₹10 फेस वैल्यू) के अंतरिम डिविडेंड के लिए ex-date पर ट्रेड करेगी।

United Van Der Horst

22 जनवरी को United Van Der Horst में स्टॉक स्प्लिट होने जा रहा है। कंपनी का शेयर ₹5 फेस वैल्यू से ₹1 फेस वैल्यू में सब-डिवाइड होगा, जिससे शेयरों की संख्या बढ़ेगी लेकिन कुल वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Central Bank of India

शुक्रवार, 23 जनवरी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए ex-date पर रहेगा। बैंक ने ₹0.20 प्रति शेयर (₹10 फेस वैल्यू) का डिविडेंड घोषित किया है और रिकॉर्ड डेट भी 23 जनवरी ही है।

Havells India

कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स कंपनी हैवेल्स इंडिया ने भी 23 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी 19 जनवरी की बोर्ड मीटिंग में अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लेगी, इसलिए यह स्टॉक निवेशकों की नजर में रहेगा।

Jonjua Overseas

Jonjua Overseas में शुक्रवार को बोनस इश्यू होने जा रहा है। कंपनी 5:40 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करेगी, जिससे शेयरहोल्डर्स को अतिरिक्त शेयर मिलेंगे।

Yes Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 55% बढ़ा, NPA घटा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।