फार्मा स्टॉक के सस्ते ऑप्शन में होगी तगड़ी कमाई, जानें राजेश पालवीय के शानदार ट्रेड

Divis Labs पर सस्ता ऑप्शन कॉल बताते हुए कोटक सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने कि अगले कुछ दिनों में इसमें तेजी आयेगी। इसमें दिसंबर सीरीज की 3500 के स्ट्राइक वाली कॉल में 55 रुपये से 60 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 28 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ ट्रेड लेने से इस ऑप्शन में जोरदार कमाई हो सकती है

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 2:18 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    चीन में कोरोना विस्फोट के बाद भारत में भी कोरोना के संक्रमण के फिर से फैलने को लेकर डर पैदा हो गया है। सरकार इससे बचाव के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर कोविड स्क्रीनिंग करने का मन बना रही है। इसके चलते आज डॉयगनॉस्टिक शेयर में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। विजया डॉयग्नोसटिक्स, डॉ लाल पैथ, मेट्रोपॉलिस, थायरोकेयर जैसे स्टॉक्स आज 4 से 7 परसेंट तक उछल गये हैं। ऐसे में आज शेयर बाजार में एफएंडओ सेगमेंट में किस स्टॉक्स में एक्शन दिखाई दे रहा है। कहां कमाई के मौके बन रहे हैं। इसके बारे में सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े। इन्होंने इस बातचीत में फ्यूचर सेगमेंट में कमाई वाले स्टॉक्स बताये। इसके साथ ही तगड़ा मुनाफा देने वाला एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के आज के शानदार कॉल्स

    Ipca Labs Future : खरीदें - 897 रुपये, स्टॉपलॉस 882 रुपये, लक्ष्य - 925 से 930 रुपये


    LIC Housing Finance Future : खरीदें - 421 रुपये, स्टॉपलॉस - 410 रुपये, लक्ष्य - 438 से 445 रुपये

    Bharat Forge Future : खरीदें - 902 रुपये, स्टॉपलॉ- 885 रुपये, लक्ष्य - 935 से 940 रुपये

    सस्ता ऑप्शन जो कराएगा जोरदार कमाईः Divis Labs

    आज डायग्नॉस्टिक शेयरों में दिखी हुई तेजी के चलते राजेश पालवीय ने फार्मा सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी से सस्ता ऑप्शन कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में इसमें मजबूती आयेगी। इसमें कमाई के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी दिसंबर सीरीज की 3500 के स्ट्राइक वाली कॉल 44 रुपये के आस-पास खरीद सकते हैं। इसमें 55 रुपये से 60 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 28 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ ट्रेड लेना चाहिए।

    शेयर बाजार में सिर्फ 2 दिनों में 1 एक्सपर्ट ने 9% और दूसरे ने 7% का रिटर्न कमाया, जानें आज कहां है नजर

    निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान निफ्टी में 18200, 18300 और 18400 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये

    आज दोपहर के दौरान निफ्टी में 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

    बैंक निफ्टी में राइटर्स रेंज

    आज दोपहर के दौरान बैंक निफ्टी में 43000, 43200 और 43500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये

    आज दोपहर के दौरान बैंक निफ्टी में 43000, 42800 और 42500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।