Get App

इस दिवाली इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है जोरदार कमाई, बजाज ब्रोकिंग ने तैयार की है लिस्ट

शेयर बाजारों में काफी समय बाद अच्छी रिकवरी दिख रही है। विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बदलता दिख रहा है। ऐसे में अच्छी क्वालिटी के शेयरों में निवेश करने पर अच्छी कमाई हो सकती है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 6:56 PM
इस दिवाली इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है जोरदार कमाई, बजाज ब्रोकिंग ने तैयार की है लिस्ट
दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर खरीदना शुभ माना जाता है।

इस बार दिवाली 8 नवंबर को है। उस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। बीएसई और एनएसई ने इसके लिए दोपहर बाद का समय तय किया है। मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप इस मौके पर शेयर खरीदना चाहते हैं तो आप 6 शेयरों के बारे में सोच सकते हैं। बजाज ब्रोकिंग ने शेयरों की यह लिस्ट तैयार की है।

M&M

यह देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक है। यह कंपनी कई तरह के व्हीकल्स बनाती है। बजाज ब्रोकिंग ने इसके शेयर के लिए 3,251 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी के शेयर के 2,908 रुपये के करेंट प्राइस के मुकाबले यह करीब 12 फीसदी ज्यादा है। एमएंडएम ट्रैक्टर, एसयूवी, ट्रक सहित कई तरह के व्हीकल्स बनाती है। इसके एसयूवी की अच्छी मांग है।

Varun Beverages

बजाज ब्रोकिंग ने इस शेयर के लिए 459 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 408 रुपये के करेंट प्राइस से यह शेयर करीब 12.50 फीसदी तक चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ अच्छी रहने की उम्मीद है। विदेश में विस्तार का फायदा भी कंपनी को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें