Dixon Tech Share Price : करीब 3% टूटा शेयर, स्टॉक पर नुवामा की रिपोर्ट ने बनाया दबाव

Dixon Tech Share Price :नुवामा ने हाल ही में डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के मैनेजमेंट से बातचीत की। इसमें पाया गया कि सितंबर तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट कमज़ोर रहा और इसमें साल-दर-साल लगभग 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 12:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dixon Tech Share Price : नुवामा का कहना है मोबाइल और एक्सपोर्ट की सुस्ती से नियर-टर्म मार्जिन पर दबाव संभव है। Vivo JV में देरी हो रही है। यह अब Q3 में संभव है

Dixon Tech Share Price : डिक्सन टेक (DIXON TECH) पर नुवामा की एक रिपोर्ट आई है। इसमें कहा गया है कि मोबाइल और एक्सपोर्ट सेगमेंट की सुस्ती से नियर-टर्म में कंपनी के मार्जिन पर दबाव संभव है। Vivo के साथ JV में भी देरी हो सकती है। इससे कंपनी के वॉल्यूम पर असर पड़ेगा। इस रिपोर्ट के बाद आज यह शेयर करीब 3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। फिलहाल 12 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 239 रुपए यानी 1.79 फीसदी की तेजी के साथ 13105 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका इंट्राडे लो 12,996 रुपए है।

डिक्सन पर नुवामा की रिपोर्ट

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ (इंडिया) लिमिटेड के लिए अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। कंपनी ने कंपोनेंट्स के कारोबार में तेज़ी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए डिक्सन टेक के लिए FY28 की प्रति शेयर आय (EPS) का अनुमान भी 9 प्रतिशत बढ़ा दिया है। लेकिन इस ब्रोकरेज फर्म ने Vivo के साथ जॉइंट वेंचर के कंसोलिडेशन में संभावित देरी का हवाला देते हुए FY27 की कमाई का अनुमान 7 प्रतिशत घटा दिया है।


नुवामा ने हाल ही में डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के मैनेजमेंट से बातचीत की। इसमें पाया गया कि सितंबर तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट कमज़ोर रहा और इसमें साल-दर-साल (YoY) लगभग 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई,जबकि डिक्सन टेक का मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने FY27 के लिए 3.3 करोड़ यूनिट का अपना अनुमान दोहराया है।

नुवामा का कहना है मोबाइल और एक्सपोर्ट की सुस्ती से नियर-टर्म मार्जिन पर दबाव संभव है। Vivo JV में देरी हो रही है। यह अब Q3 में संभव है। Q2FY27 में स्मार्टफोन वॉल्यूम 15-20% घटने की आशंका है। महंगी मेमोरी चिप से इंडस्ट्री पर दबाव रह सकता है। एक्सपोर्ट में वॉल्यूम और दाम बढ़ाना मुश्किल है। मोबाइल इन्वेंटरी पहले ही जमा की गई,Vivo का कंसॉलिडेशन टला है। H2, H1 के मुकाबले कमजोर रहने की आशंका है। मोबाइल के दाम 10-15% बढ़ने की उम्मीद है।

कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। लेकिन मार्जिन पर दबाव से EBITDA और PAT घटा है। वॉल्यूम घटने के बावजूद रेवेन्यू ग्रोथ हाई-सिंगल डिजिट में रहने की उम्मीद है। लॉन्ग टर्म वॉल्यूम टारगेट 32-33 Mn, 31-32 Mn हासिल होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने FY27 EPS अनुमान 7% घटाया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के लिए एक्सपोर्ट मार्केट में चुनौतियां बढ़ीं हैं। आने वाले समय में वॉल्यूम ग्रोथ कमजोर रहने की आशंका है।

 

Trading Plan: निफ्टी 23500 के लेवल को फिर से हासिल करने की कर सकता है कोशिश, जानिए इंडेक्स में क्या ट्रेडिंग रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।