सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल नई ऊंचाई के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में हैवेल्स, गोदरेज कंज्यूमर, बंधन बैंक, आरती इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं इंडियन होटल्स, चंबर फर्टिलाइजर्स, पीएनबी, जीएनएफसी, बायोकॉन के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा इंडिया सीमेंट्स, मुथूट फाइनेंस, पीआई इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और आरईसी में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि मणप्पुरम फाइनेंस, इंडस टावर्स, विप्रो, कोफोर्ज और जेके सीमेंट के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24000, 24100 और 24200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23900, 23850 और 23800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 53000, 53100 और 53200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52900, 52800 और 52700 के स्तर पर नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Dixon Technologies Future : खरीदें - 11547 रुपये, टारगेट - 11900 रुपये, स्टॉपलॉस - 11400 रुपये
Birlasoft Future : खरीदें - 694 रुपये, टारगेट - 720 रुपये, स्टॉपलॉस - 680 रुपये
Cummins India Future : खरीदें - 4000 रुपये, टारगेट - 4150 रुपये, स्टॉपलॉस - 3940 रुपये
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय
प्रशांत सावंत ने कहा आज निफ्टी की एक्सपायरी के चलते और बड़े मूव की वजह से हम बैंक निफ्टी पर अपना नजरिया पाॉजिटिव बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन लेनी चाहिए। इसमें 53040 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 53400 के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। लेकिन साथ ही इसमें 52700 का स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)