दिग्गज फाइनेंस कंपनी Bajaj Finance के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के लिए ₹17,500 करोड़ तक की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह पैसा QIP और प्रेफरेंशियल वारंट इश्यू के जरिए जुटाएगी।
दिग्गज फाइनेंस कंपनी Bajaj Finance के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के लिए ₹17,500 करोड़ तक की रकम जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी यह पैसा QIP और प्रेफरेंशियल वारंट इश्यू के जरिए जुटाएगी।
बोर्ड ने गुरुवार को हुई बैठक में दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दी। हालांकि, इसके लिए रेग्युलेटरी मंजूरियां लेनी होंगी। इसमें कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी भी शामिल है।
QIP से ₹11,700 करोड़ जुटाएगी कंपनी
Bajaj Finance QIP यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए ₹11,700 करोड़ तक जुटा सकती है। QIP में लिस्टेड कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को नए इक्विटी शेयर जारी करके पैसा जुटाती है।
कंपनी ने बताया कि QIP में ₹1 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यह इश्यू SEBI के ICDR Regulations 2018, Companies Act 2013 और लागू दूसरे नियमों के तहत किया जाएगा।
वारंट इश्यू से ₹5,800 करोड़
बजाज फाइनेंस ₹5,800 करोड़ तक के प्रेफरेंशियल वारंट भी जारी करेगी। ये वारंट रखने वाले निवेशकों को तय नियमों और शर्तों के तहत उन्हें उतनी ही संख्या के इक्विटी शेयरों में कन्वर्ट करने का अधिकार मिलेगा।
इस तरह QIP से ₹11,700 करोड़ और वारंट इश्यू से ₹5,800 करोड़ जुटाने पर Bajaj Finance कुल ₹17,500 करोड़ तक की रकम जुटा सकती है।
शेयरधारकों से भी लेनी होगी मंजूरी
दोनों प्रस्तावों के लिए कंपनी शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। इसके लिए EGM बुलाई जाएगी।
कंपनी ने कहा है कि फंड जुटाने की पूरी प्रक्रिया जरूरी रेग्युलेटरी और वैधानिक मंजूरियों के अधीन होगी। इसमें SEBI, संबंधित नियमों और शेयरधारकों से मिलने वाली मंजूरी शामिल है।
बजाज फाइनेंस का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.20% की गिरावट के साथ 947.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 14.64% का रिटर्न दिया है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।