Dixon Technologies Share Price: डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 17 मई को कारोबार के दौरान 10 फीसदी की भारी तेजी आई और शेयर 9,062 रुपये के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) की ओर से रेटिंग बढ़ाए जाने की खबर के बाद आई। ब्रोकरेज ने स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर 'इक्वल-वेट' कर दिया है, जो इससे पहले 'अंडरवेट' था। साथ ही उसने स्टॉक को 8,696 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यहां ये ध्यान दिया जाना चाहिए कि स्टॉक पहले ही मॉर्गन स्टैनली के दिए टारगेट प्राइस को कर गया है।
