बाजार में आज खरीदारी का मूड दिख रहा है। निफ्टी 17500 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी तेजी दिख रही है। HDFC TWINS, L&T और ITC ने ने बाजार की तेजी में जोश भरा। बैंक निफ्टी में भी बढ़त नजर आ रही है। मिडकैप में भी रिकवरी देखने को मिल रही है। अच्छे बिजनेस अपडेट्स के बाद बजाज फाइनेंस क शेयर भी 4 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता हुआ नजर आया। चौथी तिमाही में 76 लाख नए लोन को मंजूरी मिली है। AUM में भी 29% का उछाल देखने को मिला है। बजाज फिनसर्व भी डेढ़ परसेंट चढ़ा है। एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार कॉल्स बताये। इसके साथ एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर आशीष बहेती की राय
निफ्टी पर राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 17497 के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है। इसमें 17600 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें 17300 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
बैंक निफ्टी पर राजेश पालवीय ने गिरावट पर खरीदारी की राय देते हुए कहा कि इसमें 41070 के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है। इसमें 41300 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें 40700 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17500, 17400 और 17300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41200, 41400 और 41500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41000, 40800 और 40700 के स्तर पर नजर आये।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Metropolis Health Future : खरीदें - 1279 रुपये, टारगेट - 1330/1340 रुपये, स्टॉपलॉस - 1255 रुपये
L&T Future : खरीदें - 2255 रुपये, टारगेट - 2320 रुपये, स्टॉपलॉस - 2220 रुपये
HDFC Future : खरीदें - 2701 रुपये, टारगेट - 2760/2780 रुपये, स्टॉपलॉस - 2670 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने DLF पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि DLF की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 370 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 10.45 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 18/20 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 7 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)