सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में महीने के पहले हफ्ते में 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते मुकाबले के लिए Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा, LKP Securities के रुपक डे और Market Expert राजन शाह मौजूद हैं। इस हफ्ते खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर नीरव छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 6% का रिटर्न दिया। जबकि पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 9.8% का रिटर्न दिया। वहीं पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर राजन शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 3% का रिटर्न दिया। जानते हैं आज के दमदार स्टॉक्स के नाम-
पहले कोराबारी दिन की नीरव छेड़ा की टॉप कॉल AU SFB रही जिसने 2.5% का रिटर्न दिया
पहले कोराबारी दिन की राजन शाह की टॉप कॉल RVNL रही जिसने 3.5% का रिटर्न दिया
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले नये स्टॉक्स
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Nocil
नीरव छेड़ा ने इसमें 213 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 204 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Lemon Tree Hotel
रूपक डे ने इस स्टॉक में 78.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 93 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 76 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Market Expert राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Siemens
राजन शाह ने इस स्टॉक में 3371 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3320 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3450 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Laurus Labs
नीरव छेड़ा ने इसमें 305 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 288 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Welspun Corp
रूपक डे ने इस स्टॉक में 211 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 242 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 207 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Market Expert राजन शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Dixon Technologies
राजन शाह ने इस स्टॉक में 2937 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2872 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 3120 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।