चढ़ते बाजार में कमाई के लिए चार एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में बनाई ट्रेडिंग रणनीति, जानें शेयर्स के नाम

Escorts Kubota पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 2400 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 85 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें 72 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 11:57 AM
Jyothy Lab पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से 194 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार की मजबूत शुरुआत देखने को मिली. अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार की शुरुआत अच्छी रही। बीएसई का सेंसेक्स करीब 350 प्वाइंट ऊपर कारोबार करता हुआ नजर आया। निफ्टी भी 17500 की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दिया। हलांकि मिडकैप शेयरों में दबाव नजर आया। जबकि निफ्टी PSU बैंक के सभी 12 शेयरों में भी गिरावट के साथ कामकाज होता हुआ दिखा। अच्छे Q4 अपडेट के बाद HDFC TWINS 2% ऊपर कारोबार करता हुआ दिखा। ऐसे में आज बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रकाश गाबा ने एचडीएफसी लाइफ में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने ज्योति लैब पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Escorts Kubota

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Escorts Kubota के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 72 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः HDFC Life


    प्रकाश गाबा ने HDFC Life पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HDFC Life में 509 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 515 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 507 रुपये पर लगाएं।

    Today's Broker's Top Picks: फेडरल बैंक, मैरिको, हिंडाल्को, साइयंट और आरबीएल बैंक हैं ब्रोकरेज के रडार पर

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Dixon Technologies

    राजेश सातपुते ने Dixon Technologies पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Dixon Technologies में 2931 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2870 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Jyothy Lab

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Jyothy Lab का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Jyothy Lab के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 194 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 240 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।