Get App

Dmart Share Price: Q3 में बढ़ा रेवेन्यू और मुनाफा, फिर भी शेयर धड़ाम, अब क्या करें?

Dmart Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट चेन डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) का रेवेन्यू और मुनाफा दोहरे अंकों की रफ्तार से बढ़ा। हालांकि इसके बावजूद इसके शेयर आज फिसल गए। हालांकि आगे को लेकर ब्रोकरेजेज फर्मों का रुझान मिला-जुला है। जानिए कंपनी के लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही और ब्रोकरेजेज का क्या कहना है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 12:05 PM
Dmart Share Price: Q3 में बढ़ा रेवेन्यू और मुनाफा, फिर भी शेयर धड़ाम, अब क्या करें?
Dmart Share Price: दिसंबर तिमाही में मार्जिन में तेज उछाल के दम पर धमाकेदार कमाई के बावजूद डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) को लेकर ब्रोकरेजेज का रुझान मिला-जुला है।

Dmart Share Price: सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट चेन डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिखा। दिसंबर तिमाही में मार्जिन में तेज उछाल के दम पर धमाकेदार कमाई के बावजूद इसे लेकर ब्रोकरेजेज का रुझान मिला-जुला है। फिलहाल बीएसई पर यह 0.51% की गिरावट के साथ ₹3785.75 के भाव (DMart Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 1.11% टूटकर ₹3763.00 तक आ गया था। चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में डीमार्ट का शुद्ध मुनाफा 17% उछलकर ₹856 करोड़ और रेवेन्यू 13.3% बढ़कर ₹18,101 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 20.2% बढ़कर ₹1,463 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 7.7% से सुधरकर 8.1% पर आ गया। हालांकि सेम-स्टोर (LFL) ग्रोथ सुस्त होकर 5.6% पर आ गया जोकि ब्रोकरेजेज के लिए प्रमुख चिंता का विषय है।

क्या कहना है ब्रोकरेज फर्मों का?

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ₹4050 के टारगेट प्राइस के साथ डीमार्ट की होल्ड रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म का यह रुझान रेवेन्यू ग्रोथ की सुस्ती और एलएफएल रुझानों में कमी के बीच अच्छे मार्जिन के साथ कमाई के चलते दिखा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने स्टोर्स की संख्या बढ़ाने और नए सीईओ आने से जुड़े रिस्क को लेकर सतर्क भी किया है।

एक और ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने ₹4351 के टारगेट प्राइस के साथ डीमार्ट को फिर से होल्ड रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि प्रॉफिट ग्रोथ अच्छे मार्जिन के साथ रही जिसे डिस्काउंट में कमी का फायदा मिला। कंपनी ने डीमार्ट रेडी ग्रोथ में रिवाइवल का संकेत दिया लेकिन ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2026-27 के अनुमानों में बदलाव किया है ताकि सुस्त ग्रोथ और मार्जिन अधिक फोकस दिख सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें