अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो डीमार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.55 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4717 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 5,220 रुपये और 52-वीक लो 3,493.05 रुपये है। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने डीमार्ट के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने ओवरवेट कॉल के साथ स्टॉक के लिए 5123 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।
Morgan Stanley की DMart पर क्या है राय
इंटरनेशनल ब्रोकरेज ने इस बात पर जोर दिया कि ऑनलाइन ग्रॉसरी सेक्टर में कंपटीशन का माहौल मजबूत बना हुआ है, जिसका उदाहरण Amazon Fresh की 60 शहरों से 130 शहरों तक विस्तार की योजना है। इसके अलावा, JioMart ने प्रोडक्ट डिस्काउंटिंग स्ट्रेटेजी में DMart की ऑनलाइन सर्विस DMart Ready को पीछे छोड़ दिया है। इस बीच SKU उपलब्धता के मामले में बिग बास्केट DMart Ready पर बढ़त बनाए हुए है।
मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि JioMart और DMart Ready दोनों ही तेज डिलीवरी सर्विस के साथ प्रयोग कर रहे हैं, जो कस्टमर एक्सपीरियंस और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार पर फोकस करने का संकेत देता है। डीमार्ट के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस ने FY24 में मजबूत ग्रोथ दर्ज की, जिसमें वॉल्यूम ग्रोथ, पिछले कुछ वर्षों में खोले गए स्टोरों का विस्तार और नए स्टोर शामिल हैं।
हाल ही में क्रिसिल रेटिंग के अनुसार ऑपरेटिंग लीवरेज में सुधार मध्यम अवधि में कंपनी के ओवरऑल मार्जिन का सपोर्ट करना जारी रखेगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कंसोलिडेटेड प्रॉफिटेबिलिटी समान स्तरों पर बनी रहने की उम्मीद है, जिसमें स्टोरों की तेजी से होने वाली हानि, कंपटीटर्स की तुलना में प्रति-स्टोर बेहतर रेवेन्यू, नॉन-F&G सेल्स का स्थिर अनुपात, हाई इन्वेंट्री टर्नओवर के साथ-साथ कंपटीटिव इंटेंसिटी में वृद्धि के बावजूद ग्रॉस मार्जिन का लगभग 15 फीसदी पर बने रहना शामिल है।
देश में DMart के कुल 369 स्टोर्स
एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में एक नया स्टोर खोला है, जिससे देश भर में डीमार्ट स्टोर्स की कुल संख्या 369 हो गई है। जियोजित फाइनेंशियल के अनुसार एवेन्यू सुपरमार्ट्स में बिना किसी कर्ज के अपनी हेल्दी बैलेंस शीट और मजबूत ऑपरेशनल एफिशिएंसी को देखते हुए मजबूत ग्रोथ पोटेंशियल है। इसने पहले की एक रिपोर्ट में कहा था कि मजबूत स्टोर जोड़ने से भविष्य में रेवेन्यू ग्रोथ में मदद मिलेगी।