अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो डीमार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.55 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4717 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 5,220 रुपये और 52-वीक लो 3,493.05 रुपये है। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने डीमार्ट के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने ओवरवेट कॉल के साथ स्टॉक के लिए 5123 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।
