Get App

अगर आप भी ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले शेयरों पर फोकस करते हैं तो इन 10 हाई मोमेंटम शेयरों पर करें गौर

Nifty200 मोमेंटम 30 इंडेक्स टॉप 30 हाई मोमेंटम वाली कंपनियों पर रखता है नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2021 पर 8:26 PM
अगर आप भी ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले शेयरों पर फोकस करते हैं तो इन 10 हाई मोमेंटम शेयरों पर करें गौर

वर्तमान में UTI Nifty200 Momentum 30 Index Fund (UNM30F) म्युचुअल फंड इंडस्ट्रीज का अकेला ऐसा म्युचुअल फंड है जो  Nifty200 मोमेंटम 30 इंडेक्स को ट्रैक करता है। Nifty200 मोमेंटम 30 इंडेक्स, Nifty200 इंडेक्स में शामिल हाई मोमेंटम वाली 30 कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर रखता है। इसमें स्टॉक्स का सलेक्शन उनके नॉर्मलाइज्ड मोमेंटम स्कोर के आधार पर किया जाता है। जिसका निर्धारण उनके 6 औऱ 12 महीने के प्राइस रिटर्न के आधार पर किया जाता है।

यहां हम 31 जुलाई 2021 तक UNM30F में शामिल टॉप 10 स्टॉक की सूची दे रहे हैं। इसका कॉपर्स 31 जुलाई 2021 तक 329 करोड़ रुपये था।

Tata Stee l इस सूची में 5.9 वैटेज के साथ टॉप पर है।  ICICI sec, Edelweiss और IDBI cap जैसे ब्रोकरेज हाउसेस ने टाटा स्टील पर BUY कॉल दिया है।

Hindalco Industries रेवेन्यू के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी एल्यमुनियम कंपनी है । UNM30F के पोर्टफोलियों में यह स्टॉक भी शामिल है। इसका वेटेज 5.7 फीसदी है। ICICI sec और  Motilal Oswal ने भी इस स्टॉक को BUY कॉल दिया है।

UNM30F के पोर्टफोलियो में Vedanta का वेटेज 5.5 फीसदी है।  Motilal Oswal ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है।

Small & Midcap Mantra:इस टायर स्टॉक ने 2021 में दोगुनी की निवेशकों की वेल्थ, जानिए क्या अभी भी है दम

UNM30Fके पोर्टफोलियो में शामिल अगला स्टॉक Wipro है। इसका वेटेंज 5.1  फीसदी है। Axis Direct ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है। वहीं Geojit BNP Paribas  ने इसमें HOLD रेटिंग बनाए रखी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें