Dolly Khanna Portfolio: डॉली खन्ना ने इस मिडकैप स्टॉक पर लगाया दांव, जानिए आपको भी क्यों रखनी चाहिए नजर

Dolly Khanna Portfolio: डॉली खन्ना ने एक मिडकैप स्टॉक में 1% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदी है। कमजोर प्रदर्शन के बावजूद इस स्टॉक में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। जानिए क्या यह मिडकैप शेयर अब निवेशकों को नया मौका दे सकता है।

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 10:56 PM
Rain Industries का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.44% चढ़कर 122.25 रुपये पर बंद हुआ।

Dolly Khanna Portfolio: दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना (Dolly Khanna) एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने एक मिडकैप कंपनी में नई हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, डॉली खन्ना ने 9 अप्रैल 2026 को Rain Industries में 1.05% हिस्सेदारी खरीदी है। यह ऐसे समय पर हुआ है जब यह स्टॉक लंबे समय से दबाव में था, लेकिन अब इसमें अचानक खरीदारी बढ़ती नजर आ रही है।

एंट्री के बाद स्टॉक में तेजी


इस खबर के बाद स्टॉक में तुरंत हलचल देखी गई और निवेशकों का रुख सकारात्मक हो गया। करीब चार महीने बाद स्टॉक ने एक अहम स्तर पार किया है, जिसे ट्रेंड बदलने का संकेत माना जा रहा है।

निवेशकों का बदला रुख

यहां सबसे दिलचस्प बात निवेशकों के व्यवहार में बदलाव है। विदेशी निवेशकों (FIIs) की हिस्सेदारी दिसंबर 2024 में 10.48% थी, जो दिसंबर 2025 में घटकर 8.54% रह गई। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 33.32% के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई।

इससे संकेत मिलता है कि जहां बड़े निवेशक बाहर निकले, वहीं रिटेल निवेशक और अब डॉली खन्ना इस स्टॉक में मौका देख रहे हैं।

पिछला प्रदर्शन कमजोर

Rain Industries का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 1.44% चढ़कर 122.25 रुपये पर बंद हुआ। इसका पिछला प्रदर्शन खास नहीं रहा है। पिछले तीन साल में स्टॉक करीब 20% गिरा है। वहीं, बीते 5 साल में 25.43% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में भी स्टॉक 13.67% टूटा है।

हालांकि करीब ₹4,400 करोड़ के मार्केट कैप के साथ यह मिडकैप कैटेगरी में आता है, जहां टर्नअराउंड के मौके अक्सर मिलते हैं। डॉली खन्ना की एंट्री को बाजार इसी संभावित बदलाव का शुरुआती संकेत मान रहा है।

पोर्टफोलियो में बदलाव जारी

डॉली खन्ना लगातार अपने पोर्टफोलियो में बदलाव कर रही हैं। 7 अप्रैल को जारी डेटा के मुताबिक, उन्होंने Chennai Petroleum Corporation Limited में 1.30% हिस्सेदारी खरीदी। साथ ही Sharda Cropchem Limited में 1.09% हिस्सेदारी ली। इससे साफ है कि वह अलग-अलग सेक्टर में अंडरवैल्यूड और टर्नअराउंड स्टॉक्स की तलाश कर रही हैं।

Rain Industries का बिजनेस

Rain Industries एक ग्लोबल केमिकल और कार्बन प्रोडक्ट कंपनी है, जिसका बिजनेस तीन हिस्सों में फैला हुआ है।

कार्बन सेगमेंट: कंपनी Calcined Petroleum Coke (CPC) और Coal Tar Pitch (CTP) बनाती है। ये एल्युमिनियम और स्टील इंडस्ट्री के लिए जरूरी कच्चा माल हैं।

एडवांस्ड मटेरियल्स: यह हाई-वैल्यू सेगमेंट है। यहां स्पेशल्टी केमिकल्स और रेजिन बनाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल EV बैटरी, पेंट, कोटिंग और कंस्ट्रक्शन में होता है।

सीमेंट बिजनेस: कंपनी OPC और PPC सीमेंट बनाती है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की मांग को पूरा करते हैं।

मजबूत ग्लोबल मौजूदगी

Rain Industries की बड़ी ताकत इसकी ग्लोबल मौजूदगी है। इसके प्लांट भारत के अलावा जर्मनी, इटली और कई अन्य देशों में भी हैं।

साथ ही कंपनी ऑयल और स्टील इंडस्ट्री के वेस्ट को हाई-वैल्यू केमिकल्स में बदलती है। इससे इसका बिजनेस मॉडल मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाला बनता है।

Stocks to Buy: एक्सपर्ट की इन 10 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह, मिल सकता है 54% तक रिटर्न

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।