Stocks to Buy: एक्सपर्ट की इन 10 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह, मिल सकता है 54% तक रिटर्न

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म्स ने बाजार की अनिश्चितता के बीच 10 स्टॉक्स खरीदने की सलाह दी है। इनमें 54 प्रतिशत तक रिटर्न की संभावना जताई गई है। जानिए किन कंपनियों में ग्रोथ और तेजी का सबसे ज्यादा दम दिख रहा है।

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 2:46 PM
Story continues below Advertisement
जेफरीज ने लोढ़ा डेवलपर्स पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और 1,215 रुपये का टारगेट रखा है।

Stocks to Buy: पश्चिम एशिया के तनाव से स्टॉक मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर से निवेशकों को राहत मिली। इससे भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी दिखी।

इसी दौरान नोमुरा, जेफरीज, HSBC, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और जेएम फाइनेंशियल जैसी ब्रोकरेज फर्म्स ने 10 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी। इनमें निवेशकों को 54% तक रिटर्न मिल सकता है

Tata Consultancy Services


नोमुरा ने टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखी है। इसका टारगेट प्राइस 2,840 रुपये से बढ़ाकर 2,930 रुपये कर दिया है। मौजूदा शेयर प्राइस से इसमें करीब 13.2 प्रतिशत की तेजी दिख सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी को अच्छे डील मिल रहे हैं, जिससे आने वाले समय की ग्रोथ ज्यादा साफ दिख रही है और FY27 में ग्रोथ में सुधार आ सकता है।

कंपनी का Q4 FY26 रेवेन्यू 7,621 मिलियन डॉलर रहा, जो अनुमान से थोड़ा बेहतर था। इसमें थोड़ा इनऑर्गेनिक ग्रोथ भी शामिल रहा। इंटरनेशनल बिजनेस में 1.2 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज हुई।

कंपनी को भरोसा है कि हाल के डील्स और पाइपलाइन को देखते हुए FY27 में इंटरनेशनल मार्केट में ग्रोथ FY26 से बेहतर रहेगी। हालांकि, मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ते हैं तो इसका असर पड़ सकता है।

Hindustan Aeronautics

जेएम फाइनेंशियल ने सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स पर कवरेज शुरू करते हुए ‘बाय’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट 4,875 रुपये रखा है। इसमें करीब 25 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस समय कंपनी में जोखिम के मुकाबले फायदा ज्यादा नजर आ रहा है।

भारतीय वायुसेना अपने पुराने फ्लीट को बदलने और मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर नए एयरक्राफ्ट शामिल कर रही है। इस वजह से कंपनी को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं और रेवेन्यू में तेजी आ सकती है।

HDFC Asset Management Company

जेफरीज ने एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी पर ‘बाय’ कॉल देते हुए 2,960 रुपये का टारगेट दिया है। इससे करीब 26 प्रतिशत की बढ़त का संकेत मिलता है।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 20 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। इसमें 12 से 14 प्रतिशत नए निवेश (नेट फ्लो) और 7 से 8 प्रतिशत बाजार की तेजी का योगदान रहेगा।

खर्च और कमाई का संतुलन स्थिर रहने से प्रति शेयर कमाई (EPS) में सालाना 14 प्रतिशत की ग्रोथ हो सकती है। भारत में इक्विटी निवेश अभी भी कम है, इसलिए इस सेक्टर में आगे भी मौके बने रहेंगे।

Adani Ports & SEZ

नोमुरा ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और 1,850 रुपये का टारगेट दिया है। इससे करीब 34.3 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिल सकता है।

FY26 में कंपनी का कार्गो वॉल्यूम 11 प्रतिशत बढ़ा, जिसमें कंटेनर ट्रैफिक का बड़ा रोल रहा। मिडिल ईस्ट के तनाव से कुछ असर जरूर पड़ा, लेकिन कंपनी की अलग-अलग जगहों पर मौजूदगी ने जोखिम को संभाल लिया।

नोमुरा का मानना है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनी की कमाई (EBITDA) में करीब 17 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ हो सकती है।

Sobha Ltd

नुवामा ने रियल एस्टेट कंपनी सोभा पर ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखी है और 1,631 रुपये का टारगेट दिया है। इससे करीब 41 प्रतिशत तक ऊपर जाने की गुंजाइश बनती है।

चौथी तिमाही में कंपनी का प्री-सेल्स करीब 2,040 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले 4 प्रतिशत घटा। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है, लेकिन आगे ग्रोथ की संभावना बनी हुई है।

Max Financial

जेफरीज ने मैक्स फाइनेंशियल पर ‘बाय’ रेटिंग देते हुए 2,125 रुपये का टारगेट दिया है। इससे करीब 42 प्रतिशत तक फायदा होने की उम्मीद है।

पिछले तीन सालों में कंपनी ने एजेंसी और डायरेक्ट चैनल्स में निवेश कर अपना मार्केट शेयर बढ़ाया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 55,000 नए एजेंट्स ज्यादा प्रोडक्टिव होंगे और एक्सिस बैंक के साथ नई पहल से ग्रोथ मजबूत रहेगी।

क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस जैसे सेगमेंट में कंपनी के पास आगे बढ़ने का अच्छा मौका है। मार्जिन 26 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे कमाई तेजी से बढ़ सकती है।

Ambuja Cements

एचएसबीसी ने अंबुजा सीमेंट्स पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और 590 रुपये का टारगेट रखा है। इससे करीब 44.8 प्रतिशत तक मजबूती आने का इशारा मिलता है।

कंपनी ने पिछले कुछ सालों में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाई है। अब जैसे-जैसे इसका बेहतर इस्तेमाल होगा, वैसे-वैसे कमाई में सुधार देखने को मिल सकता है।

मैनेजमेंट अब सिर्फ विस्तार पर नहीं, बल्कि रिटर्न पर भी फोकस कर रहा है, जिससे मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद है।

Nuvoco Vistas

एचएसबीसी ने बिल्डिंग मैटेरियल कंपनी नुवोको विस्टास पर ‘बाय’ रेटिंग देते हुए 420 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा 289.60 रुपये के शेयर प्राइस से इसमें करीब 45 प्रतिशत तक ऊपर जाने की संभावना दिखती है।

कंपनी का बड़ा कारोबार पूर्वी भारत में है, जहां लंबे समय से ज्यादा सप्लाई के कारण कीमतें दबाव में थीं।

अब उम्मीद है कि नई क्षमता जोड़ने की रफ्तार धीमी होगी, जिससे कीमतों में सुधार हो सकता है और कंपनी की कमाई बेहतर हो सकती है।

JSW Infrastructure

जेएम फाइनेंशियल ने जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और 365 रुपये का टारगेट तय किया है। इससे करीब 51.5 प्रतिशत तक उछाल का संकेत मिलता है।

फुजैराह में ड्रोन हमलों से ऑपरेशन प्रभावित हुए थे, लेकिन इसके बावजूद कंपनी FY26 का टारगेट हासिल कर सकती है। मजबूत कार्गो वॉल्यूम और लॉजिस्टिक्स ग्रोथ इसे सपोर्ट कर रहे हैं।

कंपनी पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम पूरे करने के लिए इक्विटी जुटाने की योजना बना रही है, जिससे कर्ज नियंत्रण में रहेगा और आगे निवेश आसान होगा।

Lodha Developers

जेफरीज ने लोढ़ा डेवलपर्स पर ‘बाय’ रेटिंग दी है और 1,215 रुपये का टारगेट रखा है। इससे करीब 54 प्रतिशत तक जोरदार तेजी आने की संभावना जताई गई है।

कंपनी का रेसिडेंशियल बिजनेस लगातार अच्छा कर रहा है। इसके साथ ही पालावा में डेटा सेंटर का उभरता कारोबार नया कमाई का जरिया बन सकता है।

सरकारी सपोर्ट, कम बिजली लागत और ग्लोबल क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से FY27 से इस बिजनेस में तेजी आ सकती है, जिससे कंपनी को लंबी अवधि में फायदा मिल सकता है।

Dividend Stock: हर एक शेयर पर मिलेगा ₹12 का डिविडेंड, 30 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।