Dolly Khanna ने 145 प्रतिशत के रिटर्न के बावजूद इस स्टॉक में घटाई हिस्सेदारी

केमिकल्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी रेन इंडस्ट्रीज के पिछले एक वर्ष में लगभग 145 प्रतिशत का रिटर्न देने के बावजूद डॉली खन्ना ने इसमें स्टेक घटाया है

अपडेटेड Jul 09, 2021 पर 4:49 PM

स्टॉक मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में शामिल डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक्स पर रिटेल इनवेस्टर्स की नजर रहती है। डॉली ने हाल ही में तीन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है और अपने पोर्टफोलियो के दो स्टॉक्स में हिस्सेदारी बढ़ाई है। हालांकि, उनके Rain Industries में स्टेक घटाने से कुछ हैरानी हुई है।

Rain Industries ने पिछले एक वर्ष में लगभग 145 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के जून तिमाही में शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, डॉली की इसमें 1.17 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो मार्च तिमाही में 1.31 प्रतिशत पर थी।

उन्होंने जून तिमाही के दौरान Rain Industries में लगभग 4.64 लाख शेयर्स बेचे। डॉली ने मार्च तिमाही में भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई थी। उन्होंने मार्च तिमाही में कंपनी के 9.57 करोड़ शेयर्स बेचे थे जिससे उनकी हिस्सेदारी 1.59 प्रतिशत से घटकर 1.31 प्रतिशत रह गई थी।

डॉली का कंपनी में हिस्सेदारी घटाने का फैसला मार्केट एक्सपर्ट्स के लिए भी हैरान करने वाला हो सकता है क्योंकि कंपनी का हाल के महीनों में रिटर्न बहुत अच्छा रहा है।

बदली हुई कैबिनेट की पहली मीटिंग में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 23123 करोड़ रुपये का पैकेज

पिछले एक वर्ष में इस शेयर ने लगभग 145 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका शेयर प्राइस एक वर्ष में 93.65 रुपये से बढ़कर 233 रुपये तक पहुंचा है।


इस केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का स्टॉक पिछले छह महीनों में 52 प्रतिशत और पिछले एक महीने में 27 प्रतिशत चढ़ा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।