DOMS Industries के शेयरों में 5% की तेजी, IPO प्राइस से 200% उछला स्टॉक

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने DOMS Industries को 'Buy' रेटिंग दी है और 2670 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में मौजूदा प्राइस से करीब 22% की रैली की संभावना है। पिछले छह महीनों में स्टॉक में लगभग 75% का उछाल आ चुका है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 2:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DOMS इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 8 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

DOMS इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 8 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक इस समय BSE पर 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 2280.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 2,367.50 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। अपने आईपीओ प्राइस के मुकाबले यह स्टॉक 200 फीसदी चढ़ चुका है। ब्रोकरेज फर्म भी इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 13,841 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 1224.40 रुपये है।

DOMS Industries पर ब्रोकरेज फर्म की राय

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने DOMS इंडस्ट्रीज को 'Buy' रेटिंग दी है और 2670 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में मौजूदा प्राइस से करीब 22% की रैली की संभावना है। पिछले छह महीनों में स्टॉक में लगभग 75% का उछाल आ चुका है। DOMS को वित्तीय वर्ष 2024 से वित्तीय वर्ष 2027 तक 25% का हेल्दी रेवेन्यू, 26% का EBITDA और 28% का प्रॉफिट CAGR हासिल करने की उम्मीद है।


ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा कि DOMS के आशाजनक भविष्य में उसका भरोसा पिछली कई तिमाहियों में कंपनी के मजबूत और लगातार प्रदर्शन पर आधारित है। ब्रोकरेज ने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में भी यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है, जिसे कई फैक्टर्स से सपोर्ट मिला है, जैसे कि कंपनी का छोटे शहरों और पूर्वी, दक्षिणी बाजारों में वितरण का लगातार विस्तार। इसके अलावा, ब्रोकरेज ने कहा कि DOMS के तेजी से बढ़ते बैग और खिलौनों के सेगमेंट में एंट्री करने से ग्रोथ को और बढ़ावा मिलेगा।

DOMS Industries में मार्जिन विस्तार की गुंजाइश

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी का EBITDA मार्जिन FY25-27 के लिए 17-18% की रेंज में रहेगा। वर्तमान में, मौजूदा मार्केट प्राइस पर कंपनी अपने वित्त वर्ष 26 और वित्त वर्ष 27 के प्रति शेयर आय अनुमानों के 53 गुना और 41 गुना पर ट्रेड कर रही है। अर्निंग ग्रोथ में बेहतर विजिबिलिटी और मजबूत रिटर्न प्रोफाइल के साथ एक्सिस सिक्योरिटीज को मिडकैप स्पेस में यह स्टॉक आकर्षक लग रहा है।

DOMS इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले साल दिसंबर में लिस्ट हुए थे, जब कंपनी ने IPO के जरिए कुल ₹1,200 करोड़ जुटाए थे, जिसमें ₹790 प्रति शेयर के हिसाब से शेयर जारी किए गए थे। लिस्टिंग के बाद सिर्फ छह महीनों में ही शेयर अपने IPO प्राइस से लगभग 200% उछल गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।