Get App

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने का Fed की 2025 की पॉलिसी पर पड़ेगा क्या असर?

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ाएंगे। इसका सीधा असर इनफ्लेशन पर पड़ेगा। अगर इनफ्लेशन बढ़ता है तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक 2025 में इंटरेस्ट रेट में कमी करना बंद कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 1:38 PM
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने का Fed की 2025 की पॉलिसी पर पड़ेगा क्या असर?
अमेरिका में 2022 के मध्य में इनफ्लेशन 9.1 फीसदी पर पहुंच गया था, जो बीते 40 साल में सबसे ज्यादा था। तब से इसमें तेज गिरावट आई है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व आज इंटरेस्ट रेट घटाने का ऐलान करेगा। इंडिया में इस बारे में देर रात पता चलेगा। एनालिस्ट्स का ज्यादा फोकस इस बात पर है कि जेरोम पॉवेल 2025 को लेकर क्या ऐलान करते हैं। फेड के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति बन जाएंगे। वह लगातार इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में जेरोम पॉवेल के लिए मुश्किल बढ़ सकती है, क्योंकि ज्यादा टैरिफ से इनफ्लेशन बढ़ सकता है।

2022 में इनफ्लेशन 9 फीसदी पहुंच गया था

अमेरिका में 2022 के मध्य में इनफ्लेशन (Inflation) 9.1 फीसदी पर पहुंच गया था, जो बीते 40 साल में सबसे ज्यादा था। तब से इसमें तेज गिरावट आई है। 2024 में ज्यादातर समय यह 2.5 से 3 फीसदी के बीच रहा। हालांकि, यह फेडरल रिजर्व (Federal Resereve) के 2 फीसदी के टारगेट से ज्यादा है। उधर, अमेरिकी इकोनॉमी की ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है। इकोनॉमी की ग्रोथ करीब 3 फीसदी है। लेबर मार्केट में भी हालात बेहतर दिख रहे हैं। ऐसे में अगर डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ बढ़ाने का फैसला लेते हैं तो पूरी तस्वीर बदल सकती है।

ट्रंप की पॉलिसी का असर इनफ्लेशन के आउटलुक पर पड़ेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें