Get App

DoT ने वोडाफोन आइडिया का एजीआर बकाया घटाकर 64046 करोड़ किया, किस्तों में पेमेंट की इजाजत दी

वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि डीओटी की कमेटी ने एजीआर बकाया का जो संशोधित अमाउंट तय किया है, वह पहले के 87,695 करोड़ रुपये के प्रोविजनल अनुमान से काफी कम है। डीओटी ने वोडाफोन को एजीआर बकाया का पेमेंट किस्तों में करने की भी इजाजत दे दी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 7:59 PM
DoT ने वोडाफोन आइडिया का एजीआर बकाया घटाकर 64046 करोड़ किया, किस्तों में पेमेंट की इजाजत दी
वोडाफोन आइडिया का शेयर 30 अप्रैल को 1.07 फीसदी गिरकर 10.18 रुपये पर बंद हुआ।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (डीओटी) ने वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत दी है। उसने टेलीकॉम कंपनी का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) बकाया घटाकर 64,046 करोड़ रुपये कर दिया है। डीओटी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ऐसा किया है। देश के सबसे कोर्ट ने डीओटी को कंपनी की शिकायत पर विचार करने को कहा था।

डीओटी ने एजीआर बकाया पर विचार के लिए बनाई थी कमेटी

Vodafone Idea (Vi) ने एक बयान जारी किया है। इसमें उसने कहा है कि डीओटी ने एजीआर बकाया का अमाउंट घटा दिया है। कंपनी के सीईओ अभिजीत किशोर ने एक हफ्ते पहले कहा था कि एजीआर के बकाया की रीएसेसमेंट के नतीजों का इंतजार है। उन्होंने कहा था कि कंपनी को उम्मीद है कि डीओटी की कमेटी इस बारे में जल्द फैसला लेगी। वोडाफोन की शिकायत पर डीओटी ने एजीआर बकाया के रीएसेसमेंट के लिए एक कमेटी बनाई थी।

एजीआर बकाया का संशोधित अमाउंट पहले के अमाउंट से काफी कम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें