Get App

Suzlon Share Price: सुजलॉन का शेयर हो सकता है डबल? Centrum Broking ने ₹68 का टारगेट दिया

Suzlon Share Price: ब्रोकरेज फर्म Centrum Broking ने Suzlon Energy पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹74 से घटाकर ₹68 कर दिया है। मौजूदा शेयर भाव से करीब 92% तेजी की संभावना है। जानिए ऑर्डर बुक, मार्जिन दबाव और दूसरे ब्रोकरेज की राय।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 5:01 PM
Suzlon Share Price: सुजलॉन का शेयर हो सकता है डबल? Centrum Broking ने ₹68 का टारगेट दिया
सोमवार को Suzlon Energy का शेयर इंट्राडे में 5% से ज्यादा उछलकर ₹35.57 पर पहुंच गया।

Suzlon Share Price: ब्रोकरेज फर्म Centrum Broking ने Suzlon Energy पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। कंपनी के FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजे मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहे। हालांकि, कमजोर ऑपरेटिंग मार्जिन के चलते ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर ₹68 कर दिया है। पहले यह ₹74 था।

हालांकि, नया टारगेट भी मौजूदा स्तर से करीब 92% रिटर्न का संकेत देता है। वहीं, शुक्रवार के बंद भाव से यह टारगेट 101% रिटर्न की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज को कंपनी के ऑर्डर बुक, बेहतर एग्जीक्यूशन और Suzlon 2.0 की नई पहलों से आगे ग्रोथ की उम्मीद है।

रेवेन्यू में 26% की बढ़ोतरी

Suzlon Energy का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% और तिमाही आधार पर 27.3% बढ़कर ₹4,880 करोड़ रहा। ज्यादा टर्बाइन डिलीवरी और कमीशनिंग से कंपनी को फायदा हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें