Market Outlook : 2 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) जैसे बड़े शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर निफ्टी 23,300 के स्तर को पार कर गया। RIL ने मजबूत Q2 नतीजे पेश किए, जिसके बाद इसके शेयरों में करीब 11.5% की तेजी आई। हालाँकि, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट, ईरान युद्ध को खत्म करने की बातचीत में प्रगति की उम्मीदों के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी और अक्टूबर में मजबूत GST कलेक्शन ने भी बाजार को सपोर्ट किया।
