अश्विनी वैष्णव ने बतौर रेल मंत्री प्रभार लेते ही एक्शन शुरू कर दिया है। रेल मंत्री ने एलान किया है कि रेल मंत्रालय में अब रात 12 बजे तक डबल शिफ्ट में काम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक रहेगी। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा और हाईस्पीड ट्रेन पर सरकार अपना फोकस बढ़ाएगी।