Dow में तेजी, फेड द्वारा दर बढ़ाने के चलते S&P 500 में दिखी कमजोरी

Tesla Inc, Nvidia Corp और Alphabet Inc के शेयरों में शुक्रवार के कारोबार में 1.9% और 4.5% के बीच गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Apr 09, 2022 पर 10:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को सभी बड़े रेट-सेंसेटिव बैंकों के शेयरों में 0.5 प्रतिशत से लेकर 2.3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली

शुक्रवार को Dow में बढ़त देखने मिली और एसएंडपी 500 उतार-चढ़ाव के चलते कमजोर बंद हुआ। बैंक शेयरों में वृद्धि हुई। दूसरी ओर फेडरल रिजर्व द्वारा मुद्रास्फीति से निपटने के लिए आक्रामक रुख अपनाने से निवेशक अर्थव्यवस्था के फिसलने के प्रति चिंतित नजर आये। बेंचमार्क 10-ईयर यूएस ट्रेजरी पर यील्ड तीन साल के उच्च स्तर 2.73% पर पहुंच गया। इससे एसएंडपी बैंकिंग इंडेक्स को बढ़ावा मिला, जो गुरुवार को 13 महीने के निचले स्तर पर गिरने के बाद 1.18% बढ़ गया। इस साल अब तक इंडेक्स 10.8% नीचे है।

सभी बड़े रेट-सेंसेटिव बैंक जैसे कि जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी को 1.8%, बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प 0.7%, सिटीग्रुप इंक 1.7% और गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक 2.3% बढ़ गये

मार्च के अंत में दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से, बाजार में गिरावट आई है क्योंकि फेड ने संकेत दिया है कि यह आक्रामक रूप से दरों में बढ़ोतरी करेगा। इससे निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को दोबारा बदलने की जरूरत पड़ेगी। इस साल आर्थिक रूप से सेंसिटिव वैल्यू शेयरों ने टेक-हैवी ग्रोथ शेयरों से आउटपरफॉर्म किया है। ये वैल्यू शेयर अक्सर कम दरों पर निर्भर करते हैं।


Bahnsen Group कैलिफ़ोर्निया के डेविड बानसेन (David Bahnsen) ने कहा, "हम वैल्यू आउटपरऑर्मिंग ग्रोथ की एक लंबी और सार्थक अवधि की तरफ बढ़ रहे हैं। यह केवल एक साइक्लिकल एडजस्टमेंट नहीं है, बल्कि एक सक्युलर स्टोरी है।" .

रसेल 1000 वैल्यू इंडेक्स 0.51% बढ़ा जबकि रसेल 1000 ग्रोथ इंडेक्स 1.09% गिर गया।

Mutual Fund को स्पॉन्सर करने की PE Funds को अनुमति देने के लिए बदलावों की सिफारिश के लिए SEBI ने किया वर्किंग ग्रुप का गठन

अगले हफ्ते पहली तिमाही के रिजस्ट सेशन की शुरुआत करने वाले बड़े अमेरिकी बैंकों में एक साल पहले की आय में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है। जबकि उन्हें असाधारण रूप से मजबूत डीलमेकिंग और ट्रेडिंग से लाभ हुआ था।

Schwab Center for Financial Research के Randy Frederick ने कहा "हमेशा कुछ बिंदु पर ऐसी कीमत रहती है जहां लोग सोचते हैं कि चीजें सस्ती हैं और वे उसे खरीद सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि "शायद 52-हफ्ते का निचला स्तर कुछ लोगों को वित्तीय क्षेत्र में लुभाने के लिए पर्याप्त था।"

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 137.55 अंक या 0.4% बढ़कर 34,721.12 पर, एसएंडपी 500 11.93 अंक या 0.27% गिरकर 4,488.28 पर और नैस्डैक कंपोजिट 186.30 अंक या 1.34% गिरकर 13,711.00 पर बंद हुआ।

अमेरिकी एक्सचेंजों पर शेयरों का वॉल्यूम 10.37 अरब रहा।

पिछले हफ्ते एसएंडपी (S&P) 1.16% गिरा, डॉव (Dow) 0.28% और नैस्डैक (Nasdaq) 3.86% गिरा।

Tesla Inc, Nvidia Corp और Alphabet Inc के शेयर 1.9% और 4.5% के बीच गिर गए। ट्रेजरी यील्ड में उछाल के कारण मेगाकैप शेयरों ने इस हफ्ते की गिरावट बढ़ गई।

Amazon.com Inc और Apple Inc शामिल करने वाले NYSE FANG + TM इंडेक्स में 1.76% की गिरावट रही और सेमीकंडक्टर स्टॉक्स 2.42% गिर गये जिससे हफ्टे की गिरावट और बढ़ गई।

S&P 500 ने 58 शेयरों ने 52-हफ्ते का नया हाई और दो शेयरों ने नया लो लगया। वहीं नैस्डैक कंपोजिट के 53 शेयरों ने नया हाई और 184 शेयरों ने नया लो लगाया।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।