Get App

Dr. Agarwal's Health Care के शेयर में आगे 17% तक चढ़ने का दम, एक और ब्रोकरेज से मिली 'बाय' रेटिंग

Dr. Agarwal's Health Care Share Price: डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर का शेयर BSE और NSE पर 4 फरवरी 2025 को लिस्ट हुआ था। कंपनी का 3,027.26 करोड़ रुपये का IPO लगभग 1.5 गुना भरा था। शेयर एक महीने में 4 प्रतिशत मजबूत हुआ है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 11:31 PM
Dr. Agarwal's Health Care के शेयर में आगे 17% तक चढ़ने का दम, एक और ब्रोकरेज से मिली 'बाय' रेटिंग
Dr. Agarwal's Health Care में 3 फरवरी 2025 तक प्रमोटर्स के पास 32.45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Dr. Agarwal's Health Care Stock Price: हाल ही में लिस्ट हुई डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर के शेयरों में 20 मार्च को दिन में लगभग 8 प्रतिशत तक की तेजी आई और BSE पर कीमत 448.30 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 434.35 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी के शेयर के लिए एक और ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। टारगेट प्राइस 510 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह 20 मार्च को BSE पर शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 17 प्रतिशत ज्यादा है।

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर का शेयर BSE और NSE पर 4 फरवरी 2025 को लिस्ट हुआ था। कंपनी का 3,027.26 करोड़ रुपये का IPO लगभग 1.5 गुना भरा था। कंपनी का मार्केट कैप 13,700 करोड़ रुपये है। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर आईकेयर सर्विसेज देती है। यह Dr Agarwals Eye Hospital की पेरेंट कंपनी है। इसकी डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल में 71.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

370.10 रुपये के रिकॉर्ड हाई तक जा चुका है Dr. Agarwal's Health Care

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर का शेयर एक महीने में 4 प्रतिशत मजबूत हुआ है। इसने BSE पर अभी तक 463.85 रुपये का रिकॉर्ड हाई और 370.10 रुपये का रिकॉर्ड लो देखा है। कंपनी में 3 फरवरी 2025 तक प्रमोटर्स के पास 32.45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर के लिए अपर सर्किट 499.70 रुपये और लोअर सर्किट 333.20 रुपये पर है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें