Trading Plan : बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई है। निफ्टी हाई से 250 प्वाइंट लुढ़का है। बैंक निफ्टी भी ऊपर से 700 प्वाइंट नीचे आया है। हालांकि अब भी यह 900 प्वाइंट ऊपर है, मिडकैप-स्मॉलकैप में मोमेंटम लौटा है। PSU बैंकों में चौतरफा खरीदारी देखने के मिल रहा है। PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% ऊपर है। दिग्गज SBI 3% ऊपर है। BoB और केनरा में भी जबरदस्त जोश है।
