Dreamfolks IPO Share Listing: एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर कंपनी Dreamfolks के शेयरों की लिस्टिंग आज धमाकेदार रही है। कंपनी के शेयर NSE पर 56.04% प्रीमियम के साथ 508.70 रुपए पर लिस्ट हुए थे। वहीं BSE पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 54.91% प्रीमियम के साथ 505 रुपए पर हुआ है। Dreamfolks के IPO का इश्यू प्राइस 326 रुपए था। धमाकेदार लिस्टिंग के बाद इसके शेयरों में लगातार तेजी जारी है।
