Get App

Global Market: ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

Global Market: गिफ्ट NIFTY 18.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 37,771.79 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी चढ़कर 23,315.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 8:33 AM
Global Market: ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
गिफ्ट निफ्टी फ्लैट शुरुआत हुई है। FIIs की कैश में बिकवाली जारी है, लेकिन F&O में थोड़े पॉजिटिव संकेत दिए है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट शुरुआत हुई है। FIIs की कैश में बिकवाली जारी है, लेकिन F&O में थोड़े पॉजिटिव संकेत दिए है। वहीं टेस्ला में 22% के उछाल की बदौलत नैस्डैक कल बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। लेकिन डाओ जोंस में हल्का दबाव रहा। कल अमेरिकी बाजारों में उतार चढ़ाव दिखा। डाओ जोन्स लगातार चौथे दिन गिरकर बंद हुआ । कल नैस्डेक, S&P500 चढ़कर बंद हुआ। IBM, बोइंग ने डाओ जोन्स पर दबाव बनाया।

इस हफ्ते पहली बार S&P500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स 200-DMA के पार निकला है। S&P500 ने 6 महीनों में 7% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

क्यों गिरा डाओ जोन्स?

कमजोर नतीजों से IBM का शेयर 6% गिरा जबकि हनीवेल ने भी Q3 के कमजोर नतीजे पेश किए और स्टॉक 5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। बोइंग का शेयर कल करीब 2% गिरकर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें