सोलो ट्रिप पर जाना है लेकिन होटल के खर्चों की चिंता है, तो ऐसे में Zostel जैसे हॉस्टल चेन काम आते हैं। ये स्टार्टअप हर वर्ग के लोगों को आरामदायक स्टे के साथ ही बोरियत दूर करने के लिए भी काफी इंतजाम है।
घर से दूर एक और घर। एक ऐसी जगह जहां आपको घर की कमी ना खले। इसी सोच के साथ 2013 में हॉस्टल चेन Zostel शुरू हुई थी। IIT BHU से पढ़े धर्मवीर सिंह ने दुनियाभर की सैर के बाद ये सोचा की भारत में भी ऐसी जगह बनाई जाए जो होटल से किफायती हो, मगर हाइजीन और सुविधाओं से लैस हो।
विदेशी पर्यटक, स्टूडेंट या मेडिकल कारणों से भारत आए लोग, सभी के लिए Zostel आरामदायक स्टे मुहैया कराता है। यही कारण है कि जो लोग यहां एक बार रुकते हैं वह बार-बार इसे अपनी पसंद बनाते हैं।
आप चाहे तो हर बेड के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं या अपने लिए अलग कमरा भी ले सकते हैं। हर Zostel में एक कॉमन रूम है जहां आप अपनी बोरियत दूर करने आ सकते हैं, साथ ही लाइब्रेरी से किताबें लेकर पढ़ सकते हैं। अगर आपको ट्रैवल से जुड़ी कोई दिक्कत है तो यहां वॉलिंटियर्स आपकी मदद भी करेंगे।
फिलहाल देशभर में करीब 45 Zostel हैं और अधिकतर फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करते हैं। अगले साल तक धर्मवीर इस संख्या को 500 तक बढ़ाना चाहते हैं। Zostel का नया प्रोडक्ट Zostel X भी काफी पॉपुलर हो रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
