Easy Trip Planners Shares: निवेश के ये बड़े ऐलान भी नहीं रोक पाए मुनाफावसूली, इंट्रा-डे में 4% टूटे शेयर

Easy Trip Planners Shares: ऑनलाइन ट्रैवल सर्विसेज मुहैया कराने वाली ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। यह स्थिति तो तब है, जब कंपनी वैश्विक विस्तार की रणनीति के तहत बड़े निवेशों का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने बेंगलुरु में 4.4 एकड़ जमीन खरीदा है जिसकी ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 950 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
Easy Trip Planners ने एक्सचेंज फाइलिंग में सोमवार 24 मार्च को खुलासा किया कि बोर्ड ने बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड (बीसीपीएल) में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को इन-प्रिंसिपल अप्रूवल दे दिया है।

Easy Trip Planners Shares: ऑनलाइन ट्रैवल सर्विसेज मुहैया कराने वाली ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। यह स्थिति तो तब है, जब कंपनी वैश्विक विस्तार की रणनीति के तहत ब्राजील, मिडिल ईस्ट और अमेरिका में रणनीतिक निवेश का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने बेंगलुरु में 4.4 एकड़ जमीन खरीदा है जिसकी ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 950 करोड़ रुपये है। इन पॉजिटिव ऐलानों के बावजूद मुनाफावसूली के चलते ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर बीएसई पर 3.96 फीसदी टूटकर 12.87 रुपये पर आ गए। दिन के आखिरी में आज यह 3.43 फीसदी की गिरावट के साथ 12.94 रुपये पर बंद हुआ है।

क्या खुलासा किया है Easy Trip Planners ने?

ईजी ट्रिप प्लानर्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में सोमवार 24 मार्च को खुलासा किया कि बोर्ड ने बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड (बीसीपीएल) में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को इन-प्रिंसिपल अप्रूवल दे दिया है। अभी इस प्रस्ताव को नियामकीय और शेयरहोल्डर्स अप्रूवल लेनी है। इसके अलावा कंपनी अपनी ग्लोबल सब्सिडरीज- ईजी ट्रिप प्लानर्स डू ब्राजील में 1 हजार ब्राजीलियन रील, सऊदी अरब की सब्सिडियरी में 50 हजार रियाल और अमेरिकी सब्सिडियरी में 10 हजार डॉलर का निवेश करेगी। इसके अलावा कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी ईजमायट्रिप मिडिलईस्ट डीएमसीसी ने ट्रैवल और टूरिज्म सर्विसेज के विस्तार के लिए दुबई में दो नई एंटिटीज- ईज माय ट्रिप टूर्स और ईज माय ट्रिप होलिडे होम्स का गठन किया।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर पिछले साल 29 अप्रैल 2024 को 23.85 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से दस महीने में यह 54 फीसदी से अधिक फिसलकर इस महीने की शुरुआत में 4 मार्च 2025 को 10.83 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर करीब 22 फीसदी रिकवर हुए लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 45 फीसदी डाउनसाइड है।

Madhusudan Kela Portfolio: मधुसूदन ने खरीदे 9.51 लाख शेयर, दो दिन में 28% चढ़ गया भाव

फरवरी में हर शेयर पर ₹32 की एक्स्ट्रा कमाई, अब FY25 के तीसरे अंतरिम डिविडेंड की बारी, आपके पास है यह स्टॉक?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।