eClerx Services के शेयरों में आज 6 नवंबर को 10 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर इस समय 9.12 फीसदी की बढ़त के साथ 3316.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इंट्राडे में स्टॉक ने 3344.75 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, कंपनी ने FY25 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की तिमाही आय में सुधार के बाद आज इसके शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15,747 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक लो 2,019.95 रुपये है।
