इकोनॉमी की स्थिति पहले से हुई बेहतर, तीसरी लहर के खिलाफ हमें सचेत रहने की जरुरत: RBI GOVERNOR

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पॉलिसी का नजरिया अभी भी accomodative रहेगा

अपडेटेड Aug 06, 2021 पर 6:10 PM
Story continues below Advertisement

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। जैसा कि पहले ही उम्मीद थी पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं होगा, RBI का फैसला भी वैसा ही आया। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 4 फीसदी पर बरकरार रहेगा। रिवर्स रेपो रेट भी पहले की तरह 3.35 फीसदी पर बना रहेगा। जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट (MSFR) और बैंक रेट 4.25 फीसदी रहेगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पॉलिसी का नजरिया अभी भी accomodative रहेगा।

इस मौके पर बोलते हुए उन्होने आगे कहा कि इकोनॉमी की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। मॉनसून की स्थिति भी जून से बेहतर हुई है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ हमें सचेत रहने की जरूरत है। क्रूड कीमतों में उतार-चढ़ाव का महंगाई पर असर देखने को मिल रहा है। कोविड वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ना पॉजिटिव संकेत है।

उन्होंने ये भी कहा कि  मई में CPI महंगाई का बढ़ना आश्चर्यजनक है। लेकिन अच्छी बात ये है कि घरेलू ग्रोथ में तेजी आई है और मांग बढ़ रही है। खपत, निवेश और मांग में तेजी आ रही है ये इकोनॉमी के लिए अच्छा संकेत है।कृषि ग्रोथ और घरेलू मांग में तेजी बनी हुई है।

बॉन्ड खरीद जारी रहेगी

आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि मांग बढ़ाने के लिए VRRR (Variable Rate Reverse Repo) ऑक्शन करेंगे। VRRR के जरिए 4 लाख करोड़ से ज्यादा की नीलामी होगी। G-SEC 2.0 के जरिए बॉन्ड खरीद जारी रखेंगे। अलग-अलग ऑक्शन के जरिए बॉन्ड खरीद जारी रखेंगे। 12, 26 अगस्त को G-SAP ऑक्शन करेंगे।

Export Credit गाइडलाइंस में होगा संशोधन

उन्होंने आगे कहा कि कोविड के खिलाफ 100 से ज्यादा कदम उठाए गए हैं। TLTRO स्कीम की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। TLTRO स्कीम की तारीख 3 महीने और बढ़ी है। आरबीआई गवर्नर ने ये भी कहा है कि Export Credit गाइडलाइंस में संशोधन करेंगे। इसके सात ही Derivative Contracts गाइडलाइन में भी जल्द संशोधन किया जाएगा।  


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।