फाइनेंस कंपनी एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss Financial Services), अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी एडलवाइस अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट (Edelweiss Alternative Asset Management or EAAA) में 10 से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाह रही है। जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इक्विटी मॉनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, इस बिक्री के जरिए 1,500-2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
