Get App

Eicher Motors के शेयर टूटकर दो महीने के निचले स्तर पर, बजाज की नई बाइक ने दिया तगड़ा झटका

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बुलेट बेचने वाली दिग्गज कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर टूटकर करीब दो महीने के निचले स्तर पर फिसल गए हैं। पिछले तीन कारोबारी दिनों में यह 11 फीसदी कमजोर हुआ है। इसके शेयरों में यह गिरावट जब से दिख रही है जब से बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने ब्रिटिश कंपनी के साथ मिलकर बाइक्स लॉन्च किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 4:28 PM
Eicher Motors के शेयर टूटकर दो महीने के निचले स्तर पर, बजाज की नई बाइक ने दिया तगड़ा झटका
रॉयल एनफील्ड जिस सेगमेंट की दिग्गज कंपनी है, उसमें बजाज की लॉन्चिंग ने रॉयल एनफील्ड की पैरेंट कंपनी के शेयरों पर भी दबाव बनाया।

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) बुलेट बेचने वाली दिग्गज कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर टूटकर करीब दो महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। पिछले तीन कारोबारी दिनों में यह 11 फीसदी कमजोर हुआ है।  Eicher Motors के शेयरों में यह गिरावट तब से दिख रही है जब से बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड ट्राएंफ (Triumph) ने मिलकर देश में ट्राएंफ स्पीड 400 (Triumph Speed 400) और स्क्रैम्बलर 400 एक्स (Scrambler 400 X) मोटरसाइकिल्स लॉन्च किया है।

बजाज ऑटो और ट्राएंफ की जुगलबंदी के चलते आयशर मोटर्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 3 फीसदी से अधिक फिसलकर 3207.55 रुपये पर आ गए थे जो 25 अप्रैल के बाद से निचला स्तर है। दिन के आखिरी में यह 2.63फीसदी की गिरावट के साथ 3222.90 रुपये पर बंद हुआ है।

बजाज की जुगलबंदी ने कैसे डाला असर

बजाज ऑटो ने 400 सीसी की ट्राएंफ स्पीड 400 को शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए 2.33 लाख रुपये में लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने 400 सीसी की एक और बाइक लॉन्च की है। रॉयल एनफील्ड इस सेगमेंट की दिग्गज कंपनी है तो बजाज की नई लॉन्चिंग ने रॉयल एनफील्ड की पैरेंट कंपनी के शेयरों पर भी दबाव बनाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें