Eicher Motors के शेयर में 8% की उछाल, नई रणनीति का दिखा असर, ब्रोकरेज ने दिया ₹5500 का टारगेट

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स के शेयर गुरुवार 14 नवंबर को करीब 8 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके अच्छे तिमाही नतीजों और ग्रोथ पर फोकस करने की नई रणनीति के ऐलान के बाद आई है। ब्रोकरेज फर्मों ने भी कंपनी की इस नई रणनीति को सराहा है, जिसके बाद आज इसके शेयर में फोकस में बने हुए हैं

अपडेटेड Nov 14, 2024 पर 10:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Eicher Motors Shares: नुवामा ने भी आयशर मोटर्स के शेयर की रेटिंग को बढ़ाकर 'Buy' कर दिया है

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स के शेयर गुरुवार 14 नवंबर को करीब 8 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके अच्छे तिमाही नतीजों और ग्रोथ पर फोकस करने की नई रणनीति के ऐलान के बाद आई है। ब्रोकरेज फर्मों ने भी कंपनी की इस नई रणनीति को सराहा है, जिसके बाद आज इसके शेयर में फोकस में बने हुए हैं। सुबह 9.44 बजे के करीब, आयशर मोटर्स के शेयर एनएसई पर करीब 7.51 फीसदी की तेजी के साथ 4,933.10 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

आयशर मोटर्स का सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.3 फीसदी बढ़कर 1,100 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमानों के मुताबिक रहा। वहीं रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.6 फीसदी बढ़कर 4,263 करोड़ रुपये रहा। हालांकि यह एनालिस्ट्स के जताए 4,418 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रहा।

रॉयल एनफील्ड की घरेलू बिक्री में वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को दूसरी छमाही में मजबूत सुधार की उम्मीद है। नुवामा ने कहा कि यह सुधार कंपनी की नई रणनीति से आएगा, जिसके तहत उसने मार्जिन की तुलना में ग्रोथ पर फोकस करने का फैसला किया है। कंपनी अपने क्लासिक और बुलेट जैसे मुख्य मॉडलों पर अब जोर देगी और मार्केट से मिले फीडबैक के आधार पर अपने प्रोडक्ट में बदलाव करेगी और उनके मार्केटिंग खर्च में बढ़ोतरी करेगी।


विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी कहा कि रॉयल एनफील्ड की बिक्री में तेजी के संकेत मिले हैं और उम्मीद है कि टू-व्हीलर प्रीमियम सेगमेंट में उछाल का इसको सबसे अधिक लाभ होगा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जेफरीज को लगता है कि आयशर मोटर्स के लिए कॉम्पिटीशन का सबसे कठिन दौर पीछे छूट चुका है और जिसके चलते उसने इस शेयर 5,500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।

नुवामा ने भी आयशर मोटर्स के शेयर की रेटिंग को बढ़ाकर 'Buy' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 22 फीसदी बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2027 तक आयशर मोटर्स के लिए 9 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ CAGR का अनुमान लगाया है।

हालांकि मॉर्गन स्टैनली की राय इनसे अलग है। ब्रोकरेज ने शेयर पर अपनी अंडरवेट रेटिंग को बनाए रखा है, लेकिन टारगेट 3,655 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की Q2 आय कमजोर रही, और EBITDA में 8% की कमी आई। कंपनी ने अब मार्जिन की तुलना में ग्रोथ पर अधिक फोकस करना शुरू कर दिया है। मार्जिन से अधिक ग्रोथ पर फोकस एक सही रणनीति है, लेकिन इसका वैल्यूएशन हमें अंडरवेट रखता है।

वहीं नोमुरा ने आयशर मोटर्स के शेयर की रेटिंग को 'रेड्यूस' से बढ़ाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है और इसके लिए 4,391 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने FY25-26 के लिए Royal Enfield वॉल्यूम अनुमान 3-5% तक बढ़ाए हैं। हालांकि मार्जिन अनुमानों को 20-40 बीपीएस तक कम किया है। बेहतर रणनीति को देखते हुए, स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर न्यूट्रल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Sunteck Realty के शेयर में 42% तक तेजी देखने का दम, जेफरीज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।