Election stocks : देश चुनावी खुमार में डूब चुका है। इसी रंग में CNBC-आवाज़ भी सराबोर है। CNBC-आवाज़ की हमेशा से कोशिश रही है कि देश में कोई भी रंग चढ़ा है आपको हर कीमत पर फायदा होना चाहिए। इसी सोच के साथ हम लेकर आए हैं इलेक्शन स्टॉक्स। इस सेक्शन में हमारी कोशिश होगी ऐसे शेयर बताने की जिनमें आप चुनाव से पहले सौदा बनाएं और नई सरकार में बड़ी कमाई के मौके बनें। कल इलेक्शन का तीसरा चरण पूरा हो जाएगा। रिजल्ट आने में अब 1 महीनें से भी कम की अवधि बची है। ऐसे में 1 महीनें के नजरिए से अपने इलेक्शन स्टॉक बताने के लिए सीएनबीसी आवाज के साथ हैं www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते और - Chola Securities के धर्मेशकांत।
राजेश सतपुते की नजर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर
राजेश सतपुते ने कहा कि इलेक्शन के नतीजों के नजरिए से उनकी नजर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर है। राजेश को एचपीसीएस, बीपीसीएल और आईओसी तीनों पसंद है। लेकिन इनमें से भी उनकी टॉप पिक है एचपीसीएल। HPCL में राजेश की 500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 580 - 600 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। एचपीसीएल में हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह है। अगर स्टॉक 10-15 रुपए नीचे मिलता है तो और अच्छा होगा।
धर्मेशकांत को एनबीएफसी कंपनियों में दिख रहा दम
Chola Securities के धर्मेशकांत को इलेक्शन के नजरिए से Canfin Homes पसंद है। इस स्टॉक में उनकी 840 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। धर्मेशकांत का कहना है कि इलेक्शन के नजरिए से उनको हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां बहुत अच्छी लग रही हैं। आगे इस सेक्टर को टैक्स दरों में कमी का फायदा मिल सकता है। सरकार आगे अफोर्डेबल हाउंसिंग पर अपना फोकस बढ़ाएगी। इसका फायदा एनबीसीएफसी कंपनियों को मिलता नजर आ सकता है। इसमें Canfin Homes भी शामिल होगी। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहो हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी की एसेट क्वालिटी खराब रही थी। लेकिन चौथी तिमाही में कंपनी की एसेट क्ववालिटी में सुधार आया है। इस समय स्टॉक का वैल्यूएशन अच्छा नजर आ रहा है। इस स्टॉक को 770-760 रुपए के आसपास खरीदने की सलाह होगी। शॉर्ट टर्म में स्टॉक में 840 रुपए के लक्ष्य आसानी से हासिल हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।