SpaceX ने Elon Musk को बनाया ट्रिलेनियर, लेकिन अब लटकी यह तलवार

Elon Musk's SpaceX News: दिग्गज स्पेस कंपनी स्पेसएक्स की धांसू लिस्टिंग ने एलॉन मस्क को दुनिया सबसे पहला और इकलौता ट्रिलेनियर शख्स बना दिया। हालांकि एलॉन मस्क की यह खुशी कब तक बनी रहती है, इसे लेकर पक्के तौर पर कुछ कह नहीं सकते हैं क्योंकि एक अहम मोर्चे को लेकर एक्सपर्ट्स काफी संदेह जता रहे हैं। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 11:14 AM
SpaceX के रिकॉर्डतोड़ आईपीओ और पहले ही कारोबारी दिन में 20% के उछाल के बाद इसकी उड़ान आगे भी जारी रही। (File Photo- Pexels)

Elon Musk's SpaceX News: स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री के बाद स्पेसएक्स के शेयरों की रफ्तार मंगलवार को भी तेज बनी रही। इसके शेयर लगभग 10% तक चढ़ गए, जिससे कुछ समय के लिए कंपनी का मार्केट कैप माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से भी अधिक हो गया। इस बढ़त के साथ दुनिया के पहले और इकलौते ट्रिलेनियर एलॉन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी अमेरिका की चौथी सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनी बन गई। दुनिया भर में उससे आगे सिर्फ आईफोन (iPhone) बनाने वाली एपल (Apple), एनवीडिया (Nvidia) और सऊदी अरामको (Saudi Aramco) ही रह गई। ट्रिलेनियर का मतलब $1 लाख करोड़ या इससे अधिक की दौलत का मालिक।

मंगलवार को इंट्रा-डे के रिकॉर्ड हाई पर स्पेसएक्स की वैल्यू करीब $2.94 ट्रिलियन तक पहुंच गई थी, जो माइक्रोसॉफ्ट के $2.93 ट्रिलियन के वैल्यूएशन से थोड़ा अधिक था। साथ ही उसने एमेजॉन (Amazon) को भी पीछे छोड़ दिया, जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग $2.7 ट्रिलियन है।

क्यों ऊपर भाग रहा SpaceX का शेयर?


स्पेसएक्स के रिकॉर्डतोड़ आईपीओ और पहले ही कारोबारी दिन में 20% के उछाल के बाद इसकी उड़ान आगे भी जारी रही। निवेशक सैटेलाइट्स, फिर से इस्तेमाल होने वाले रॉकेट्स और एआई में दबदबे पर ताबड़तोड़ दांव लगा रहे हैं। निवेशकों का जोश तब और बढ़ गया, जब मंगलवार को स्पेसएक्स ने ऐलान किया कि वह एआई कोडिंग असिस्टेंट कर्सर (Cursor) को $6000 करोड़ में खरीदेगी। इस अधिग्रहण को एलॉन मस्क की व्यापक एआई स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले वह xAI को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व नाम Twitter) के साथ जोड़ चुके हैं और बाद में xAI को स्पेसएक्स में मिला दिया गया। निवेशकों का भरोसा एलॉन मस्क की लॉन्ग टर्म ग्रोथ योजनाओं से भी मजबूत हुआ है। वीकेंड पर मस्क ने X पर ट्वीट किया कि स्पेसएक्स का सालाना रेवेन्यू वर्ष 2030 तक लगभग $1 ट्रिलियन हो सकता है।

फिर दिक्कत क्या है?

एलॉन मस्क ने साल 2030 तक सालाना $1 ट्रिलियन के रेवेन्यू के लक्ष्य तक पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि यह अनुमान कंपनी के हालिया वित्तीय प्रदर्शन से काफी अलग दिखाई देता है। पिछले वर्ष 2025 में स्पेसएक्स को $1870 करोड़ का रेवेन्यू मिला लेकिन करीब $490 करोड़ का शुद्ध घाटा भी हुआ तो इस साल 2026 की पहली तिमाही में भी कंपनी को $428 करोड़ का नुकसान हुआ।

रिसर्च फर्म सीएफआरए ने स्पेसएक्स की सेल रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की और एक साल का टारगेट $115 फिक्स किया है। रिसर्च फर्म का कहना है कि कंपनी का ग्रोथ टारगेट बहुत ही अधिक है और वैल्यूएशन की उम्मीद भी बहुत हाई है तो कंपनी का बिजनेस मॉडल बहुत पूंजी खपाने वाली है। सीएनबीसी से बातचीत में एलॉन मस्क की ही कंपनी टेस्ला के बोर्ड के पूर्व सदस्य स्टीव वेस्ले (Steve Westly) ने चेतावनी दी है कि अगर आईपीओ के दौरान बताए गए बड़े लक्ष्यों को स्पेसएक्स हासिल नहीं कर पाती तो निवेशकों का धैर्य जवाब दे सकता है।

Elon Musk के लिए क्या हैं संकेत?

स्पेसएक्स Nasdaq पर 13 जून को लिस्ट हुआ। इसके रिकॉर्ड $8570 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹135 के भाव पर शेयर जारी हुए और पहले ही दिन यह करीब $161 पर बंद हुआ। फोर्ब्स के मुताबिक इस लिस्टिंग के साथ एलॉन मस्क की दौलत करीब $1.1 ट्रिलियन हो गई। अब चूंकि रिसर्च फर्म सीएफआरए ने इसका टारगेट $115 फिक्स किया है और यह लेवल आ जाता है तो एलॉन मस्क की दौलत भी कम हो सकती है क्योंकि उनकी दौलत का एक बड़ा हिस्सा स्पेसएक्स से ही आता है।

SpaceX Listing: IPO इनवेस्टर्स को पहले दिन 19% गेन, एलॉन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

3 दिन में 60% उछला SpaceX का शेयर, भारतीय निवेशक भी छोटी रकम के साथ कर सकते हैं निवेश

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।