केंद्रीय बैंक RBI को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। भेजने वाले ने मेल में आरबीआई के ऑफिस में बम लगाने की धमकी दी है। मुंबई की सिटी पुलिस ने आज 26 दिसंबर को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स ने आरबीआई के अलावा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और आईसीसीआई बैंक (ICICI Bank) में बम लगाने की धमकी दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी दी है कि ईमेल भेजने वाले शख्स ने मुंबई में 11 स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी। इस मामले में केस दर्ज हो गया है और जांच चल रही है। जांच करने वाली टीम ने 11 स्थानों का दौरा किया, जहां उन्हें कुछ नहीं मिला।
