Emcure Pharmaceuticals Share Price: हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर 9% से ज्यादा उछलकर ₹2,180.80 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। फार्मा कंपनी के सितंबर तिमाही (Q2FY27) के मजबूत नतीजों के बाद, महज दो कारोबारी सत्रों में ही इस शेयर में 16% की तेजी आई है। रेवेन्यू और मुनाफे में जोरदार बढ़त, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर होते कारोबारी हालात और ब्रोकरेज फर्मों की सकारात्मक टिप्पणियों ने इस शेयर को लेकर निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।
