Emiac Tech IPO Listing: 10% प्रीमियम पर लिस्ट ₹98 का शेयर, लगातार मजबूत हो रही कारोबारी सेहत

Emiac Tech IPO Listing: एमियाक टेक एआई के इस्तेमाल से ब्रांड्स को स्मार्ट डिजिटल मार्केटिंग सॉल्यूशंस के जरिए बढ़ाने में मदद करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Emiac Tech IPO Listing: एमियाक टेक का ₹32 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मार् से 8 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Emiac Tech IPO Listing: ब्रांड्स को बढ़ाने के लिए सर्विसेज देने वाली एमियाक टेक के शेयर आज बिकवाली के शुरुआती माहौल में भी 10% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹98 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹107.80 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10% का लिस्टिंग गेन (Emiac Tech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹111.00 पर पहुंच गया।

हल्की मुनाफावसूली के साथ यह ₹108.50 (Emiac Tech Share Price) पर बंद हुआ यानी  कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 10.71% मुनाफे में हैं।

Emiac Tech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च


एमियाक टेक का ₹32 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मार् से 8 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 3.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.02 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 4.96 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.74 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 32.40 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5.72 करोड़ कंप्यूटर-लैपटॉप और इनसे जुड़ी अन्य चीजों की खरीदारी, ₹8.80 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹5.42 करोड़ हायरिंग, ₹3.90 करोड़ ब्रांडिंग और मार्केटिंग, और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Emiac Tech के बारे में

एमियाक टेक एआई के इस्तेमाल से ब्रांड्स को स्मार्ट डिजिटल मार्केटिंग सॉल्यूशंस के जरिए बढ़ाने में मदद करती है। यह कंटेंट क्रिएशन, ब्रांडिंग, ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस ऑटोमेशन और टेक्निकल सपोर्ट जैसी सर्विसेज ऑफर करती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का 43.42% रेवेन्यू कंटेंट क्रिएशन, 31.80% रेवेन्यू ब्रांडिंग और ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट, 14.75% रेवेन्यू डिजिटल मार्केटिंग और 10.03% रेवेन्यू टेक्निकल सर्विस और बिजनेस ऑटोमेशन से हासिल हुआ। यह डिजिटल मार्केटिंग. बीएफएसआई, हेल्थकेयर, आईटी, एडुकेशन और ऑटोमोटिव जैसे सेक्टर्स में सर्विसेज देती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹39 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹84 लाख और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹4.22 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना करीब 161% चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹20.06 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹4.55 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹14.49 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। सितंबर 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹1.30 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹4.57 करोड़ पड़े थे।

Safety Controls IPO Listing: ₹83 पर लिस्ट ₹80 का शेयर, आईपीओ में खुदरा निवेशकों का हिस्सा नहीं भर पाया था पूरा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।